बड़ी खबर : चित्रकूट में परिक्रमा मार्ग से किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, दो गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चित्रकूट में शुक्रवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात हो गई। कामदनाथ परिक्रमा मार्ग से दिनदहाड़े दरिंदों ने भिक्षुक किशोरी को अगवा करके उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे छोड़कर भाग गए। किशोरी को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
लड़की के पिता की 8 महीने पहले हो चुकी मौत
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश क्षेत्र के दायरे में आने वाले परिक्रमा मार्ग पर 14 वर्षीया एक लड़की अपनी नेत्रहीन मां के साथ बैठी थी। बताते हैं कि इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसे उठाकर ले गए। लड़की की मां को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी। दोनों दरिंदों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। उसकी हालत बिगड़ने पर छोड़कर वहां से भाग गए।
उधर, लड़की की मां काफी देर तक उसे तलाश करती ...