कानपुर में भाजपा नेता को झूठ बोल घर से बुलाया, फिर लूटकर भागे बदमाश
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार शाम कानपुर शहर के नौबस्ता में इलाके में एक भाजपा नेता से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने हवा में असलहा लहराते असलहा तान दिया। इससे डरे-सहमे लोग वहीं रुक गए। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी तुरंत ही हरकत में आ गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ गोविंदनगर मनोज गुप्ता का कहना है कि जांच की जा रही है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। फिर भी अपने स्तर से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नौबस्ता के पशुपतिनगर में सरेआम वारदात
बताया जाता है कि नौबस्ता के पशुपति नगर में रहने वाले गल्ला एजेंट मनोज दुबे भाजपा नेता हैं। आज उनसे मिलने भरुआ सुमेरपुर से उनके कु...