बांदा में बाजार से लापता किशोरी, पुलिस ने 10 दिन बाद किया बरामद
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से बाजार गई एक युवती अचानक लापता हो गई। पुलिस ने 10 दिन बाद लड़की को फतेहपुर जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। साथ ही उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि एक 17 साल की लड़की बिसंडा में बाजार से बीती 25 अक्टूबर को घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने बिसंडा में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
लड़की के परिजनों ने बिसंडा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। उधर, मामले में तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पता लगाया तो लड़की की लोकेशन फतेहपुर जिले में मिली।
ये भी पढ़ें : Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका
पुलिस किशोरी को...