रामपुर में CRPF कैंप पर हमला करने वाले एक पाकिस्तानी समेत 4 को फांसी, 1 को उम्रैकद
समरनीति न्यूज, लखनऊ/रामपुरः लगभग 12 साल पहले रामपुर में CRPF के ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के छह दोषियों को शनिवार को अदालत ने सजा सुनाई। आतंकी हमले में शामिल छह में चार आतंकियों को फांसी की सजा हुई। इनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है। इनके नाम इमरान शहजाद, फारूख, सबाउददीन और शरीफ हैं। वहीं पांचवे आरोपी जंग बहादुर को उम्रकैद की सजा हुई है। एक अन्य फहीम नाम के दोषी को 10 साल की सजा हुई है। रामपुर के अपर जिला जज संजय कुमार की अदालत ने सजा सुनाई है। सभी दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने कुल आठ आरोपियों में छह को दोषी पाया। दोषियों में दो पाकिस्तानी भी हैं। बता दें कि शुक्रवार को अदालत ने सजा पर फैसला नहीं सुनाया था। दो अभियुक्तों पर आरोप सिद्ध न होने पर दोषमुक्त कर दिया है।
हमले का यह था पूरा मामला
CRPF ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात 2:30...