झांसी: सर्राफा व्यापारी के बिगड़ैल बेटे ने महिलाकर्मी से की बेशर्मीभरी अभद्रता-गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के झांसी में एक करोड़पति सर्राफा व्यापारी के बिगड़ैल बेटे ने बेहूदगी की हदें पार कर दी। एक बार रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी से अभद्रता कर डाली। उसने महिला कर्मी को जबरन पकड़कर गले लगाया और फिर उसे किस किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद बिगड़ैल रईसजादे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि आरोपी का नाम अमन अग्रवाल है, जो एक बड़े सर्राफा व्यापारी का बेटा है। घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की है।
पूरी घटना CCTV में हुई कैद
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक के साथ दो महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने महिला कर्मी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में रईसजादे ने कार से छात्राओं को टक्कर मारकर रौंदा, देखने वालों की भी निकली चीख
उसके खिलाफ कार्रवाई की जा...

