Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Election results

#ElectionResults : सीएम योगी बोले, 3 राज्यों में प्रचंड जीत मोदी की गारंटी पर..

#ElectionResults : सीएम योगी बोले, 3 राज्यों में प्रचंड जीत मोदी की गारंटी पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आ गया है। इनमें से 3 में भाजपा की आंधी सी चली। तीनों राज्यों में भाजपा ने शानदार ढंग से बहुमत हासिल किया। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कही। सीएम योगी ने सभी कार्यकर्ताओं को भी दी बधाई उन्होंने X पर लिखा है कि मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की गारंटी का परिणाम है। मुख्यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उधर, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 3 राज्यों के नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश-राजस्थान में भाजपा की आंधी, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस आगे, तेलंगाना में.....
मध्यप्रदेश-राजस्थान में भाजपा की आंधी, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस आगे, तेलंगाना में..

मध्यप्रदेश-राजस्थान में भाजपा की आंधी, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस आगे, तेलंगाना में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क (लखनऊ) : Assembly Election Result 2023 पांच राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में से 4 के नतीजे आज गए हैं। इनमें मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी की आंधी आ गई है। दोनों राज्यों में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आती हुई दिखाई दे रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी फिर से आगे हैं। कांग्रेसी की वापसी पक्की होती दिखाई दे रही है। मिजोरम के परिणाम 4 दिसंबर को आएंगे वहीं तेलंगाना में भी कांग्रेस शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। वहीं मिजोरम के परिणाम 4 दिसंबर को आने हैं। बताते चलें कि आज चार राज्यों में मतगणना चल रही है। सभी की नजर आने वाले चुनाव नतीजों पर है, क्योंकि इन चुनावी नतीजों को आने वाले लोकसभा 2024 के चुनावों का सेमी फाइनल माना जा रहा है। इसलिए इन नतीजों पर सभी की नजर है। ये भी पढ़ें : जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मोदी ही होंगे अगले पीएम...