UP : सुहागरात से पहले दूल्हे ने फांसी लगाई, देखते ही दुल्हन बेहोश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 20 साल के एक दूल्हे ने शादी के बाद सुहागराज से ठीक पहले फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन ने जैसे ही पति को फांसी पर झूलते देखा, वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। घटना प्रयागराज की है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। करमा बालापुर गांव के रहने वाले नरेश (20) घर के पास ही किराने की दुकान करते थे।
घटना का कारण नहीं आया सामने
सोमवार को नरेश की शादी घूरपुर की रहने वाली एक लड़की से हुई। वैवाहिक रस्मों को पूरा करके दुल्हन अपने दूल्हे के साथ ससुराल आई थी। सबकुछ अच्छे से हो रहा था। दुल्हन के स्वागत में सुहागरात से पहले घर की महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थीं। इसी बीच परिवार के एक व्यक्ति ने देखा कि दूल्...