Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Dhirendrashastri

Banda: खुरहंड में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बुल्डोजर वेलकम-फूलों की बारिश में सनातन के जयकारे

Banda: खुरहंड में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बुल्डोजर वेलकम-फूलों की बारिश में सनातन के जयकारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को ठीक 10 दिन बाद दोबारा बांदा पहुंचे। बांदा से लगभग 20 किमी दूर खुरहंड गांव में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का भव्यता के साथ बुल्डोजर वेलकम हुआ। सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़-खूब लगे जयकारे ऐसा स्वागत हुआ कि लोग अचंभित रह गए। सड़क किनारे खड़े बुल्डोजर से उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई। बेहिसाब भीड़ ने सनातन के जयकारों से उनका अभिनंदन किया। धीरेंद्र शास्त्री का पूरा काफिला फूलों से नहा गया। पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी काफी प्रसन्न नजर आए। कैलाशेश्वर महामंदिर में किया रुद्राभिषेक सदर विधायक श्री द्विवेदी ने भी उनपर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया। स्वागत के बाद पीठाधीश्वर ने कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में विधायक व अन्य लोगों के साथ रुद्राभिषेक भी किया। ...
बांदा: खुरहंड में पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम, भारी भीड़ में गूंजे सनातन के जयकारे

बांदा: खुरहंड में पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम, भारी भीड़ में गूंजे सनातन के जयकारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के खुरहंड में बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बांदा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 10 दिन बाद दोबारा बांदा आए पं. धीरेंद्र शास्त्री मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर सदर विधायक के पैतृक गांव खुरहंड पहुंचे। वहां स्टेशन के पास सदर विधायक के आवास पर पहुंचकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल हुए। सदर विधायक के घर हनुमान चालीसा पाठ में शामिल भव्य तैयारियां भी की गईं। दो अलग-अलग पंडालों में बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्रद्धालुओं की अर्जी भी लगाई। हिंदुओं को एकजुटता का पाठ भी पढ़ाया। कहा कि मुसलमानों को गाली देने से नहीं बल्कि हिंदुओं को अपनी कुरीतियां सुधारने से भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। कहा कि जात-पात की करो विदाई-हम सब हिंदू भाई-भाई ...
आज बांदा आ रहे बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री यह है कार्यक्रम..

आज बांदा आ रहे बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री यह है कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड के बांदा जिले में एक बार फिर बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री आ रहे हैं। आज शनिवार 30 जनवरी को वह सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से बांदा के खुरहंड गांव पहुंचेंगे। वहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर जाएंगे। हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे खुरहंड श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। सत्संग व पूजन में हिस्सा लेंगे। इसे लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात को लेकर ठोस कदम उठाए हैं। संभावना जताई जा रही है कि सुंदरकांड का आयोजन भी होगा। बताते चलें कि बीते 20 दिनों के भीतर वह दूसरी बार बांदा आ रहे हैं। बीती 16 जनवरी को बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने मवई चौराहे के पास श्रीहनुमंत कथा की थी। ऐसे में उनका दोबारा बांदा आना चर्चा का विषय बना है। कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा ...
Banda: दुनिया चांद पर और बांदा में भूत नाचें..चर्चा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा

Banda: दुनिया चांद पर और बांदा में भूत नाचें..चर्चा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक ओर दुनिया चांद पर जा रही है तो इधर बुंदेलखंड के बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भूत-प्रेतों के नाचने की चर्चा हो रही है। मामला काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर टिप्पणी भी कर रहे हैं। मामला आस्था और अंधविश्वास के बीच सवाल बनकर उलझा है। बाबा के दिव्य दरबार में दिखा अजब नजारा दरअसल, 16 जनवरी से शुरू हुई इस कथा में 18 जनवरी 2026 को दिव्य दरबार लगा। इसमें कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री पर्चियां निकालते हैं। इसी दौरान अचानक श्रद्धालुओं के बीच बैठे कुछ लोग खासकर महिलाएं सिर घुमाकर अजीब सी हरकतें करनी लगीं। ये भी पढ़ें: बांदा में कलश यात्रा में चेन-मंगलसूत्र खींचने वाले 8 गिरफ्तार-पंडाल में घटना करने की थी तैयारी तेजी से हिलने-डुलने लगे। फिर उठकर एक तरफ चली गईं। कुछ लोगों ने बताया कि इनपर भूत-प्रेत बाधाएं हैं, जो बाबा के चमत्कार से ...
क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?

क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में इस समय राजनीतिक पारा हाई है। दरअसल, बांदा में बागेश्वरधाम वाले कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का कार्यक्रम शुक्रवार 16 जनवरी को शुरू हुआ है। यह कार्यक्रम भक्तिभाव और राजनीतिक, दोनों ही कारणों से चर्चा में है। बुंदेलखंड के राजनीतिक जानकार इसे 2027 के विधानसभा चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। बुंदेलखंड के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चाएं कार्यक्रम से बुंदेलखंड के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है। जानकार मान रहे हैं कि बुंदेलखंड में मुद्दों से हटकर हिंदुत्व की राजनीतिक को धार दी जा रही है। इसलिए यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या बागेश्वरधाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ही 2027 में बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीतिक के खेवनहार बनेंगे? ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रख...
बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने तमंचा लेकर बारात में फैलाई दहशत, पढ़िए पूरी खबर..

बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने तमंचा लेकर बारात में फैलाई दहशत, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Dhirendra Krishna Shastri Brother News बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) वाले धीरेंद्र शास्त्री बीते दिनों काफी चर्चा में रहे। कभी हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर, कभी अंध विश्वास फैलाने के आरोपों के कारण। अब अपने भाई के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनके भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका भाई हाथ में पिस्टल दिखाकर दबंगाई करता दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह है पूरा मामला धीरेंद्र शास्त्री के भाई का यह वीडियो एक शादी समारोह का है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिगराम गर्ग हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमकी देते दिख रहा है। साथ ही मुंह में सिगरेट भी दिख रही है। वीडियो मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस वीडियो ...