यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बच गए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद केबिन में धुआं भर गया। कुछ पल के लिए सभी की सांसें अटक गईं।
केबिन में भर गया धुआं-अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग
जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बड़े हादसे से बाल-बाल बचे। बताते हैं कि डिप्टी सीएम मौर्य आज शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे कौशांबी पहुंचना था। वहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अफसरों के साथ बैठक थी।
ये भी पढ़ें: कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति
विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था। इसके लिए डिप्टी सीएम मौर्य ला-माटीनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्...

