बांदा में दर्दनाक घटना, घर में खेल रहे मासूम भाई-बहन की दम घुटने से मौत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज गुरुवार दोपहर हुई एक ह्रदयविदारक घटना में मासूम भाई-बहन की भूसे के ढेर में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव घर के आंगन में पड़े भूसे के ढेर के नीचे दबे मिले। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि खेलते वक्त बच्चे भूसे के ढेर पर पहुंचे और उपर से पड़ी पन्नी के नीचे घुस गए। इसके बाद दोनों भूसा धसने के कारण उसके नीचे दब गए, बाद में उनकी तलाश की गई। दोनों का कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने तलाश में दोनों के शव निकाले। घटना से हाहाकार मच गया। परिजन बदहवास से हो गए।
मटौंध के बजरंगपुरवा गांव में घटना
दरअसल, परिवार के लोग जब बच्चों तो तलाश रहे थे तो दोनों का कुछ पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश की तो दोनों बच्चों के शव भूसे के ढेर के नीचे दबे थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
...