Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Deadly Attack

कानपुर में युवक पर जानलेवा हमला, महिला समेत दो पर FIR..

कानपुर में युवक पर जानलेवा हमला, महिला समेत दो पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में एक महिला और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार नौबस्ता बंबा के पास देर रात कार से उतरकर लघुशंका कर रहे युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताते हैं कि इन लोगों उसकी कार पर भी गोली चलाई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बाद में युवक को पीटकर फरार हो गए। पीड़ित युवक रौनक निवासी नौबस्ता को काशीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस को दी तहरीर में युवक ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी रुद्र और उसके साथियों ने उसपर हमला किया है। वहीं उनकी बहन बाकी लोगों को पीटने के लिए उकसा रही थी। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। जांच की जा रही है। https://samarneetinews.com/mukhtar-ansaris-band...