कानपुरः पुलिस की गोली पड़ते ही गिरा दुबे का बदमाश साथी, बोला थाने से मिली थी मुखबरी-ईनाम 1 लाख
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के बिकरु में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद बदमाशों को पकड़ने में पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। पुलिस ने आज रविवार को अपराधी विकास दुबे के एक साथी बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद धर-दबोचा है। वहीं दूसरी ओर मोस्टवांटेड हो चुके विकास दुबे पर अब 1 लाख का ईनाम घोषित कर दिया है। अबतक विकास के सिर पर 50 हजार का ईनाम था। इतना ही नहीं विकास के साथी बदमाशों जो पुलिस टीम पर हमले में शामिल थे, उन 21 बदमाशों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। हालांकि, इन 21 साथियों में 1 को बीती देर रात कल्याणपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
दुबे समेत 20 नामजद बदमाश अब भी फरार
बता दें कि आईजी रेंज मोहित अग्रवाल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बदमाशों की धर-पकड़ के लिए मानिटरिंग कर रहे हैं।
पकड़े गए बदमाश का नाम ...