Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Chandrayaan-2

चंद्रयान-2ः लैंडिंग से 2.1 किमी पहले राह भटका विक्रम लैंडर, इसरो से टूटा संपर्क

चंद्रयान-2ः लैंडिंग से 2.1 किमी पहले राह भटका विक्रम लैंडर, इसरो से टूटा संपर्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः शुक्रवार रात करीब 1.55 बजे देश के सबसे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 अपनी लांचिंग के 48 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर शानदार ढंग से तय करते हुए चांद के करीब पहुंचा, लेकिन अंतिम क्षणों में सतह से मात्र 2.1 किमी की दूरी पर लैंडर विक्रम राह भटक गया और इसके बाद इसरो के मिशन कंट्रोल का उससे संपर्क टूट गया। इसके साथ ही देश के करोड़ों लोगों व वैज्ञानिकों में निराशा का माहौल बन गया। इस लैंडिंग को देखने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो के केंद्र में देशभर से चुने 70 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई और कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन आप सभी की मेहनत पर देश को गर्व है और फिर से संपर्क बहाल होने की उम्मीद है। 22 जुलाई को शुरू हुई थी यात्रा  बताते चलें कि...
Good News: चंदा मामा की राह चला भारत- प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में अपना चंद्रयान-2

Good News: चंदा मामा की राह चला भारत- प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में अपना चंद्रयान-2

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोमवार का दिन करोड़ों भारतवासियों के लिए काफी अहम रहा। अपना भारत चंदा मामा की राह पर चल पड़ा है। दरअसल, इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-2 को चांद की यात्रा पर सफलता पूर्वक लांच कर दिया है। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अब चौथा ऐसा देश बन गया है जिसने इस दिशा में सफलता हासिल की है। आज दोपहर 2.43 बजे जीएसएलवी एमके-3 नामक राकेट, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-2 को लेकर रवाना हुआ। इसके बाद राकेट ने चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा दिया। इसके साथ ही वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयां दीं। इस अभियान के सफल होने से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसरो चीफ ने कहा, सोच से कहीं बेहतर लांचिंग   इसरो के चीफ के सिवन ने इस अभियान की सफलता को लेकर कहा है कि...