Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Bundelkhand state

पीएम मोदी को खून से लैटर लिखकर दी जन्मदिन की बधाई, मांगा अलग बुंदेलखंड राज्य

पीएम मोदी को खून से लैटर लिखकर दी जन्मदिन की बधाई, मांगा अलग बुंदेलखंड राज्य

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः अलग बुंदेलखंड की मांग को लेकर महोबा के आल्हा चौक में बीते 447 दिनों से अनशन कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग ढंग से जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को 69वें जन्मदिन पर खून से खत लिखकर बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री से अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की भी मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कहा, खनन के नाम पर लुट रहा बुंदेलखंड उन्होंने पत्र में लिखा है कि यहां के लोगों के दिलों में आप (पीएम मोदी) बसते हैं, इसीलिए ही यहां बार-बार आपकी पार्टी जीतती है। लिखा है कि बुंदेलों ने प्रत्याशी नहीं देखे, बल्कि आपको देखकर चयन किया है। पत्र में यह भी लिखा है कि खनन के नाम पर बुंदेलखंड को लूटा जा रहा है। इस मौके पर बुंदेलखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र परिहार, सुरेश सोनी, हरीओम निषाद, कल्लू चौरसिय...