Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breakingnews

हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी

हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर/बांदा : कोलकाता में महिला डाक्टर से दुष्कर्म और दरिंदगी की घटना का हल्ला पूरे देश में मचा है। वहीं उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में भी ऐसा ही मामला सुर्खियों में है। हमीरपुर में एक भाजपा नेता ने नाबालिग लड़की को सरेआम चौराहे से खींचकर दुष्कर्म कर डाला। बताते हैं कि नाबालिग के गाल व कई जगह काटा भी है। शरीर पर बाकी जगहों पर भी चोटों के निशान हैं। आरोपी भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा चुका है। होमगार्ड की बेटी है पीड़िता, चौराहे से खींच ले गया दरिंदा बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप वर्मा दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आरोप है कि वह लड़की को चौराहे से जबरन खींचकर पास की झोपड़ी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करते हुए दरिंदगी की। इतना ही नहीं दरिंदगी में लड़की के गाल में काटा और बाकी हिस्स...
BreakingNews : बांदा में घर से नगदी-जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

BreakingNews : बांदा में घर से नगदी-जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब बाग रस्तोगी बगिया में एक घर में चोरी की घटना हो गई। वहां रहने वाले प्रमोद गुप्ता के घर चोरी हो गई। उनकी पत्नी कंचन गुप्ता मंगलवार को रक्षा बंधन मायके गई थीं। घर में कोई नहीं था। बताते हैं कि शाम को चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुसे। वहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नगदी चुरा ले गए। रात को जब वह घर लौटीं तो घटना का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस चोरी का खुलासा करने में जुटी है। ये भी पढ़ें : बांदा में बहनों में झगड़ा, एक की जान जाने से परिवार में कोहराम  ...
बांदा में बहनों में झगड़ा, एक की जान जाने से परिवार में कोहराम

बांदा में बहनों में झगड़ा, एक की जान जाने से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो बहनों के झगड़े में बात इतनी बढ़ गई, कि एक की जान चली गई। दरअसल, छोटी सी बात पर बड़ी बहन से विवाद के बाद छोटी ने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रक्षा बंधन पर मायके गई हुई थीं मां जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाखुर्द गांव के रामलखन की बेटी संध्या (17) ने मंगलवार रात घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को पता चला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/banda-kanpur-happiness-turned-into-mourning-death-of-2-sisters-on-rakshabandhan/ वहां से मेडिकल कालेज ले जाया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ...
बांदा : सिपाही सस्पेंड, अपहरण-फिरौती में हुई थी गिरफ्तारी

बांदा : सिपाही सस्पेंड, अपहरण-फिरौती में हुई थी गिरफ्तारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में तैनात सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। यह सिपाही बीते दिनों मथुरा पुलिस द्वारा अपहण और फिरौती के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद रिपोर्ट बांदा जेल आई थी। मथुरा में गिरफ्तार हुआ था सिपाही बांदा जेल अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि आरोपी सिपाही अजीत गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सिपाही मूलरूप से मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र के गांव मघेरे का रहने वाला था। वहीं उसने घटना की थी। साथ ही सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच की भी संस्तुति भी कर दी गई है। ये भी पढ़ें : बांदा : करंट से छात्रा की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम-पुलिस ने खुलवाया  ...
UP : जीजा की छेड़छाड़ से तंग सगी बहनों ने नदी में कूदकर दी जान, रिपोर्ट दर्ज

UP : जीजा की छेड़छाड़ से तंग सगी बहनों ने नदी में कूदकर दी जान, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रक्षा बंधन के दिन दो सगी बहनों ने नदी में कूदकर जान दे दी। घटना का कारण जीजा की छेड़छाड़ से तंग होना बताया जा रहा है। दोनों बेटियों के पिता ने इस मामले में आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। गोंडा पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्षा बंधन बाले दिन घटना से कोहराम जानकारी के अनुसार गोंडा जिले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में तामापार गांव के सुरेश कुमार की दो बेटियों, सुनीता (18) और पुनीता (17) साथ में हाथ बांधकर नदी में कूद गईं। दोनों रक्षा बंधन वाले दिन सुबह करीब 5 बजे घर से निकली थीं। लड़कियों के पिता का कहना है कि दोनों घर से यह कहकर निकली थीं कि उनका जीजा अशोक, उन दोनों से छेड़छाड़ करता है। ये भी पढ़ें : UP : मुठभेड़ में अधिशासी अभियंता के दोनों हत्यारोपियों को लगी पुलिस की...
UP : डिप्टी सीएम केशव मौर्य की पत्नी की अचानक तबियत बिगड़ी, भर्ती

UP : डिप्टी सीएम केशव मौर्य की पत्नी की अचानक तबियत बिगड़ी, भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राज कुमारी देवी की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कालेज ले गए। वहां उनको कार्डियोलाजी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने कही यह बात डाक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर लोड होने के कारण उनकी तबियत बिगड़ी है। बाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अस्पतला पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार के बाद उनकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। https://samarneetinews.com/deputy-cm-keshav-maurya-praised-cm-yogi-in-mirzapur/ ये भी पढ़ें : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, खुले मंच से कहा-उनके जैसा कोई सीएम नहीं  ...
बांदा : करंट से छात्रा की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम-पुलिस ने खुलवाया

बांदा : करंट से छात्रा की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम-पुलिस ने खुलवाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कालिंजर क्षेत्र में घर में पंखे का प्लग लगा रही छात्रा की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने हाई वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह शव को हटवाकर जाम खुलवाया। गांव के लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले नया ट्रांसफार्मर रखा गया है। हाई वोल्टेज के कारण छात्रा करंट से चिपक गई। घटना कालिंजर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की है। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया जानकारी के अनुसार गांव के शारदा प्रसाद की बेटी सुनैना (16) शनिवार दोपहर पंखे का प्लग लगा रही थीं। इसी बीच प्लग से चिपक गईं। जबतक परिवार के लोग उन्हें हटा पाते, उनकी मौत हो गई। कुछ देर के बाद मौके पर पहुंचे भाई सोनू ने देखा तो किसी तरह करंट की चपेट से अलग किया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई सोनू का कहना है कि ...
यूपी के बुलंदशहर में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल 

यूपी के बुलंदशहर में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आज रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। गाजियाबाद से बुलंदशहर जा रही पिकअप गाड़ी को बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। बताते हैं कि पिकअप में मजदूर सवार थे जो परिवार के साथ रक्षा बंधन मनाने घरों को जा रहे थे। रक्षा बंधन मनाने सभी जा रहे घर जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले लगभग 25 से ज्यादा मजदूर पिकअप में सवार थे। ये लोग गाजियाबाद से अलीगढ़ जिले की तहसील अतरौली के रायपुर गांव रक्षा बंधन मनाने जा रहे थे। टक्कर से उड़े पिकअप के परखच्चे बताते हैं कि रास्ते में जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पिकअप पहुंची तो वहां डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कछ ने वहीं...
दर्दनाक : बांदा में जंगल दफ्तर के पास दो बाइकें टकराईं, मां की मौत-बेटा गंभीर

दर्दनाक : बांदा में जंगल दफ्तर के पास दो बाइकें टकराईं, मां की मौत-बेटा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बाइकों कि आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक मां की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हमीरपुर की थीं मृतका श्याम बाई जानकारी के अनुसार हमीरपुर के मोराकादर गांव की श्याम बाई (85) पत्नी राजाराम अपने बेटे चेतराम के साथ बाइक से बेटी की ससुराल जा रही थीं। उनकी बेटी की ससुराल बांदा के अतर्रा में है। बताते हैं कि इसी बीच जंगल दफ्तर के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे मां-बेटे समेत दूसरी बाइक का चालक भी घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान श्याम बाई ने दम तोड़ दिया। चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। उधर, परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी बाइक...
UP : जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या, कुर्सी से बांधे हाथ-पैर और मुंह पर टेप..

UP : जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या, कुर्सी से बांधे हाथ-पैर और मुंह पर टेप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। एक अधिशाषी अभियंता की घर में घुसकर दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनके हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। मुंह पर टेप लगा दिया। इससे उनकी चीख सुनाई नहीं दी। इसके बाद बेरहमी से पीटा। बाद में नौकर के पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई। एक्सईएन को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आज सुबह घर में घुसकर की गई वारदात जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार अपने घर में मौजूद थे। वह सुल्तानपुर में कोतवाली नगर क्षेत्र में विनोबापुरी स्थित आवास पर थे। बताया जा रहा है कि तभी विभाग के एक सहायक अभियंता अमित कुमार और चालक दीपक कुमार वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें : यूपी में सिंचाई-जलनिगम के 15 इंजीनियरों पर मुकदमा, 6 SDM पर भी कार्रवाई बताते ...