Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bjp

यूपी के डिप्टी सीएम को बिहार चुनाव का जिम्मा-सहप्रभारी बने

यूपी के डिप्टी सीएम को बिहार चुनाव का जिम्मा-सहप्रभारी बने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। गुरुवार को पार्टी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को बिहार प्रदेश चुनाव का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी बिहार प्रदेश चुनाव का सह-प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि बिहार में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। ये भी पढ़ें: यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात.. ये भी पढ़ें: आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब https://samarneetinews.com/im-stupid-but-not-that-stupid-azamkhan...
यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात..

यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: यूपी की योगी सरकार के जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का विरोध होने लगा है। सरकार के ही कैबिनेट मंत्री ने इसका विरोध किया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने सरकार के इस फैसले पर विरोध जताया है। कहा है कि इससे समाज के वंचित और पीड़ित जातियों के लोगों को न्याय और सम्मान पाने में मुश्किलें आएंगी। संजय निषाद ने कहा, पत्र लिखकर पुनर्विचार की उठाएंगे मांग उन्होंने कहा है कि वह सरकार के इस आदेश पर पुनर्विचार की मांग उठाएंगे। यूपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए पत्र भी लिखेंगे। दरअसल, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद यूपी सरकार ने जाति आधारित रैलियों पर रोक लगाई है। ये भी पढ़ें: UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..  साथ ही सार्वजनिक स्थानो...
बांके बिहारी के दरबार में बांदा विधायक, सबकी खुशहाली की प्रार्थना

बांके बिहारी के दरबार में बांदा विधायक, सबकी खुशहाली की प्रार्थना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 'श्री बांके बिहारी लाल मन रखियो अपने चरणन में..।' आज पवित्र धाम वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी के दरबार पहुंचकर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दर्शन-पूजन किया। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि धाम की अलौकिक ऊर्जा और ठाकुर जी की मनमोहक छवि ने हृदय को पूर्णतः भक्तिमय कर दिया। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी से यही प्रार्थना की है कि सभी पर अपनी असीम कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा-पेट्रोल भरे वैगन से निकला धुआं.. ये भी पढ़ें: यूपी की ब्यूरोक्रेसी में टॉप लेवल बदलाव, मुख्य सचिव के सभी विभाग हटे-14 IAS के विभाग बदले  https://samarneetinews.com/in-up-top-level-bureaucracy-reshuffled-chiefsecretarys-portfolios-removed-along-with-14ias-officers/...
UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!

UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय भाजपा के सहयोगी निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद के बयान से हलचल मची है। भीतर ही भीतर कुछ चल रहा है जो आने वाले 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर फेरबदल के संकेत दे रहा है। इस बात को इसलिए भी बल मिला रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले निषाद पार्टी ने दिल्ली में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। उसमें एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के सभी सहयोगी दलों को बुलाया। दिल्ली में स्थापना दिवस मनाया, मगर BJP को नहीं बुलाया मगर भाजपा को इसका निमंत्रण ही नहीं भेजा। सहयोगी दलों में तल्खी किस हद तक है इसे समझा जा सकता है। इतना ही नहीं संजय निषाद ने तो दो टूक कह डाला कि अगर भाजपा को सहयोगी दलों से कोई फायदा नहीं हो रहा है, तो गठबंधन खत्म कर दे। इसके बाद वह एक कदम और आगे बढ़ गए। आरक्षण के लिए विधानसभा का घेराव करने का ऐलान और.. उन्होंने चुन...
लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अपने घर लखनऊ पहुंचे। यहां राजधानी में उनका जोरदार वेलकम हुआ। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनको फूलों का गुलदस्ता भेंटकर देकर स्वागत किया। लखनऊ वासियों में दिखाई दिया स्वागत के लिए जोश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज लखनऊ के लिए बड़ा दिन है। भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने राजधानी में कदम रखा है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद लखनऊ के लोग बेसब्री से उनका इतंजार कर रहे थे। शहर में शुभांशु के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट रही। रूट डायवर्जन भी रहा। लोग हाथों में तिरंगा लेकर उनका अभिनंदन करते दिखाई दिए। शुभांशु के आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके घर को अच्छे से सजाया गया है। घर के सामने सीमेंटेड सड़क बनाई गई है। त्रिवेणी नगर वार्ड की एक सड़क का नाम भी शुभांशु शुक्ला ...
सीतापुर: मिश्रिख उपचुनाव जीती भाजपा, महमूदाबाद में निर्दलीय आगे

सीतापुर: मिश्रिख उपचुनाव जीती भाजपा, महमूदाबाद में निर्दलीय आगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव के आज नतीजे आ गए। भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव की 2947 वोटों से जीत हुई है। वहीं सपा प्रत्याशी राम देवी दूसरे नंबर पर रही हैं। महमूदाबाद में निर्दल प्रत्याशी अतुल वर्मा ने पहले चरण में बड़ी बढ़त बना ली। भाजपा की सीमा को मिले 6512 वोट वह सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मिश्रिख-नैमिषारण्य में भाजपा की सीमा को 6512 और रामदेवी को 3365 वोट मिले हैं। बताते चलें कि मिश्रिख और महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। इसके बाद नतीजे आने शुरू हो गए। ये भी पढ़ें: सीतापुर में बड़ा एनकाउंटर, पत्रकार हत्याकांड के दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया  https://samarneetinews.com/encounter-two-criminals-involved-in-journalist-murdercase-in-sitapur/ &nbs...
सीएम योगी पहुंचे जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के घर-सेहत का हाल जाना

सीएम योगी पहुंचे जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के घर-सेहत का हाल जाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ के गंगानगर स्थित राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास पहुंचे। वहां उनसे हालचाल लिया। कुछ ही दिन पहले मंत्री का ऑपरेशन हुआ था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंत्री के राजेंद्रपुरम स्थित आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बेटी ने तिलक लगाकर किया स्वागत जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक इस दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कुछ दिन पहले उनका आपरेशन हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनके आवास पहुंचकर हालचाल लिया था। परिवार के सभी सदस्यों से मिले सीएम इस अवसर पर राज्य मंत्री की बेटी ने सीएम योगी का तिलक लगाकर स्वागत किया। मां सरस्वती की मूर्ति देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपई, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्...
बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी का जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल पर बड़ा पलटवार, कहा-घबराहट में झूठे आरोप लगा रहे

बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी का जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल पर बड़ा पलटवार, कहा-घबराहट में झूठे आरोप लगा रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल पर बड़ा पलटवार किया। प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष खनिज तहबाजारी के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी की जांच में दोषी पाए गए हैं। यह बात सभी जानते हैं। इसी खिसियाहट में वह झूठे और आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। कहा- 'साक्ष्य दें तो खुद जांच के लिए लिखूंगा' सदर विधायक ने कहा कि अगर जिपं अध्यक्ष कोई भी ऐसा दस्तावेज देते हैं जिसमें मेरे द्वारा गड़बड़ी की बात थोड़ी भी दिखे तो खुद अपने लैटरपेड पर जांच के लिए लिखेंगे। 'शिकायत करने वाले सदस्य पिछड़े-दलित समाज से' विधायक श्री द्विवेदी ने यह भी कहा कि करोड़ों का गबन करने के बाद जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल खुद को पिछड़ा बताकर फायदा उठाना चाहते हैं, जबकि जिन सदस्यों ने अध्यक्ष की शिकायत की है, वे पिछड़े और दलित समाज से ही हैं। ये भी पढ़ें: U...
बिजनौर पहुंचे सीएम योगी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि 

बिजनौर पहुंचे सीएम योगी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर पहुंचे। सीएम योगी ने बिजनौर के नगीना के गांव हुर्रनंगला पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के घर पहुंचे। वहां संगठन महामंत्री को उनकी माता भगवती देवी के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने संगठन महामंत्री के परिजनों से लगभग 15 मिनट तक बातचीत की। संगठन महामंत्री की स्वर्गीय माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। लगभग 20 मिनट वहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से रवाना हो गए। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। बताते चलें कि शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी का निधन हो गया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार बैराज गंगा घाट पर हुआ था। अंतिम संस्कार में दोनों डिप्टी सीएम पहुंचे थे। ...
‘सरकार के दोनों डबल इंजन ईंधन के जुगाड़ में…’, अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

‘सरकार के दोनों डबल इंजन ईंधन के जुगाड़ में…’, अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज रविवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन ईंधन के जुगाड़ में लगे हैं। बोले कि सरकार डबल इंजन की बातें करती है, लेकिन सच यह है कि दोनों ही डबल इंजन इस समय ईंधन के जुगाड़ में लगे हुए हैं। बोले-सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। एक साल में 35 हजार से ज्यादा MSMEs बंद हो गई हैं। सिर्फ बिचौलियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। सरकार का पूरा सिस्टम जीएसटी के पुराने और झूठे नोटिसों के जरिए सेटलमेंट के काम में जुटा हुआ है। आरोप लगाया कि ED के नोटिस दिलाकर चंदा वसूली की जा रही यह भी आरोप लगाया कि ईडी और जीएसटी के नोटिस देकर चंदा वसूला जा रहा है। ...