Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bjp

यूपी: भाजपा में जल्द ही 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, फिर संगठन में फेरबदल पर मंथन

यूपी: भाजपा में जल्द ही 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, फिर संगठन में फेरबदल पर मंथन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। प्रदेश भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। फिर प्रदेश स्तरीय संगठन व क्षेत्रीय बदलाव पर होगा मंथन तैयारियों में यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने एक चुनौती 98 में बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां भी हैं। कहा जा रहा है कि इसके बाद प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर फेरबदल को लेकर मंथन होगा। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें.. पार्टी सूत्रों की माने तो पहले बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां पूरी की जाएंगी। इसके बाद प्रदेशस्तरीय संगठन में बदलाव को लेकर मंथन होगा। इसके साथ ही 84 जिलों में बनाए गए नए जिलाध्यक्षों में कुछ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई जिलों में ...
बांदा: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बांदा: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज संत श्री सिद्धनाथ महाराज के पावन जन्मदिवस पर भदेहदू पहुंचे। वहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 11वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांस्कृतिक मेले का किया अवलोकन कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सांस्कृतिक मेला एवं प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मंत्री रामकेश निषाद, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जिंप अध्यक्ष सुनील पटेल, अयोध्या सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में ठंड पर भारी राजनीतिक गर्मी-बागेश्वधाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से पाॅलिटिकल हलचल  https://samarneetinews.com/dhirendrashastri-of-bageshwardham-will-become-savior-of-bjp-politics-in-bundelkhand/ https://samarneetinews.com/big-fakecurrency-bust-in-banda-two...
BJP विधायक का निधन: बरेली में मंत्री की बैठक में हार्ट अटैक, शोक की लहर

BJP विधायक का निधन: बरेली में मंत्री की बैठक में हार्ट अटैक, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, बरेली: बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल थे। बताते हैं कि इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन में उन्हें मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बैठक में ही सीने में उठा तेज दर्द वहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. श्याम बिहारी लाल पहली बार 2017 में फरीदपुर विधानसभा (आरक्षित) सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। ये भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी फिर 2022 विधानसभा चुनाव में भी फरीदपुर क्षेत्र से जीत हासिल की। वह उच्च शिक्षित नेता थे जो रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी थे। उनके निधन से शिक्षा जगत के लोगों में भी शोक है। ये भ...
यूपी में सियासी हलचल, दिल्ली में PMModi से मिले ब्रजेश पाठक, अटकलें तेज..

यूपी में सियासी हलचल, दिल्ली में PMModi से मिले ब्रजेश पाठक, अटकलें तेज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश में ठिठुरन वाली सर्दी के बीच सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर चर्चाओं के बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की। यूपी के डिप्टी सीएम की इस मुलाकात के कई राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में निकाले जा रहे तरह-तरह के निहितार्थ दरअसल, उत्तर प्रदेश में कुल 52 ब्राह्मण विधायक हैं। इनमें से 46 अकेले भाजपा से हैं। 23 दिसंबर को ब्राह्मण समाज के विधायकों की बंद कमरे में बैठक हुई थी। कुछ दिन पहले ठाकुर विधायकों ने भी बैठक की थी। यूपी की सियासत में तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। ये भी पढ़ें: Lucknow: अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर PMModi ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लख...
यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: राजधानी लखनऊ में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों के ब्राह्मण सहभोज के नाम पर जमघट से पार्टी कहीं न कहीं असहज हुई है। अब हिंदूत्व की राजनीति वाली भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता और नए नवेले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बयान देकर सबको जोड़ने की कोशिश की है। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जाति विशेष के जनप्रतिनिधियों की बैठक को लेकर विधायकों को आगाह किया है। ऐसी बैठकों को भाजपा के संविधान व आदर्शों के विपरीत बताया नए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि नकारात्मक व जातिवादी राजनीति का शिकार न बनें। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनप्रतिनिधियों से स्पष्ट कहा है कि वे जातिवादी राजनीति का शिकार न हों। ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि मीडिया में प्रसारि...
Lucknow: अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर PMModi ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

Lucknow: अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर PMModi ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विशाल कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, हमें गर्व कि धारा-370 हटाने का मिला मौका प्रधानमंत्री ने पूरे देश को राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ को एक नया प्रेरणा स्थल मिला है। यह भी कहा कि यह प्रेरणा स्थल हमारे लिए आत्मसम्मान, गौरव और सेवा का प्रतीक है। तीन महान विभूतियों की कास्यं प्रतिमाओं का लोकार्पण भी किया पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक बार कहा था कि इस देश में दो विधान और दो संविधान नहीं होंगे। अब हमें गर्व है कि जम...
बांदा: BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले प्रवीण सिंह, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आमंत्रण..

बांदा: BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले प्रवीण सिंह, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आमंत्रण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से बांदा के बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें बांदा में होने वाली बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में आमंत्रित किया। यह कथा बांदा में आगामी 16 से 20 जनवरी तक मवई बाईपास चौराहा पर होगी। इसे लेकर बड़ी तैयारियां चल रही हैं। ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार   ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक https://samarneetinews.com/pallavipatel-demands-cbi-probe-into-the-alleged-murder-of-sone-lalpatel/  ...
2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'जातिवाद' की एंट्री होती नजर आ रही है। शीतकालीन सत्र से पहले जहां राजपूत विधायकों ने 'कुटुंब' के नाम पर बैठकर कर एकजुटता दिखाई थी। वहीं सत्र के समापन पर ब्राह्मण विधायकों ने 'ब्राह्मण सहभोज' के नाम पर बंद कमरे में बैठक की है। कुशीनगर MLA पीएन पाठक के आवास पर ब्राह्मण विधायकों का जमघट इस बैठक ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल उठने लगा है कि यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जातिवाद की एंट्री हो गई है? भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने सहभोज के नाम पर बैठक की है। मंगलवार शाम को कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के बहुखंडी स्थित आवास पर ब्राह्मण विधायकों का जमघट लगा। ये भी पढ़ें: UP Politics : फिर BJP के साथ राजभ...
मुरादाबाद: सरकार और चुनाव आयोग पर खूब बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, ये गंभीर आरोप लगाए..

मुरादाबाद: सरकार और चुनाव आयोग पर खूब बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, ये गंभीर आरोप लगाए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुरादाबाद में सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी बड़ा हमला बोला। मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए राय ने कहा कि सबसे ज्यादा घुसपैठिए गोरखपुर में मिलेंगे। SIR को लेकर लगाए केंद्र और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पहला डिटेंशन सेंटर भी खुला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग और सरकार मिल-जुलकर एसआईआर अभियान चला रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि शासन के दबाव में मुरादाबाद में शिक्षक बीएलओ सर्वेश सिंह ने फांसी लगाई थी। ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर BLO को दी बड़ी राहत, राज्यों से कहा-‘काम का दबाव कम करें-छुट्टी भी दें’, एक अन्य शिक्षिका को दबाव के चलते ब्रेन अटैक हुआ। बरेली और बदायूं में भी ऐसी घटनाएं हुईं। ...