Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bjp

कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कानपुर की सीसामऊ सीट चर्चा में आ गई है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के मंदिर में पूजा करने को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। दीवाली की रात सपा की मुस्लिम महिला प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर दीया जलाकर पूजा की थी। मुस्लिम धर्म गुरू ने किया है फतवा जारी अब पुजारियों ने उस मंदिर का 1000 लीटर गंगा जल मंगाकर शुद्धिकरण किया है। बता दें कि इससे पहले मुस्लिम धर्मगुरू ने नसीम सोलंकी के खिलाफ मंदिर में जाकर पूजा करने पर फतवा जारी किया था। साथ ही कलमा पढ़कर माफी मांगने को कहा था। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी सपा की प्रत्याशी हैं। बीते कई बार से यह सीट लगातार सपा के कब्जे में रही है। https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA ये भी पढ़ें : देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा ...
‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि 'वही हमें इंडिया गठबंधन में लाए थे, और फिर खुद ही भाजपा के साथ चले गए।' हालांकि, अखिलेश यादव को आज भी नीतीश कुमार की वापसी की पूरी उम्मीद है। बोले, समय पर बदलती रहती हैं चीजें उन्होंने कहा कि समय पर चीजें बदलती हैं। टीवी कार्यक्रम में सपा मुखिया ने बिहार में नीतीश कुमार के जाति आधारित सर्वेक्षण की तारीफ भी की। यह भी कहा कि बिहार ने इस काम में देश को रास्ता दिखाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/ 'उन्हीं के (नीतीश कुमार के) कहने पर 'मैं इंडिया गठबंधन में आया था, अब व...
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ के चिनहट में मोहित पांडे के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। कहा- सरकार पीड़ित परिवार के साथ बताते चलें कि चिनहट पुलिस हिरासत में युवक मोहित पांडे की मौत हो गई थी। मामले में चिनहट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर तीखे हमले बोले थे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलते हुए सांत्वना दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त कर आर्थिक मदद दी थी। संबंधित खबर भी पढ़ें : Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच क...
भाजपा ने कानपुर सीसामऊ समेत इन दो सीटों के उम्मीदवार किए घोषित

भाजपा ने कानपुर सीसामऊ समेत इन दो सीटों के उम्मीदवार किए घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा ने अपने 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गुरुवार सुबह भाजपा ने जहां पहली लिस्टी जारी करते हुए 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं शाम को एक और प्रत्याशी कानपुर की सीसामऊ सीट पर घोषित कर दिया। सीसामऊ से भाजपा ने दो बार के हारे सुरेश अवस्थी को टिकट दिया है। सीसामऊ सीट पर सपा ने नसीम सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता खत्म होने के बाद खाली हुई है। वहीं राजस्थान की छब्बेलाल सीट पर सरदार सोहन सिंह थंडल को उम्मीदवार घोषित किया है। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, पढ़ें यहां.. ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन    ...
यूपी उपचुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, पढ़ें यहां..

यूपी उपचुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, पढ़ें यहां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने यूपी उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, 9 सीटों में भाजपा ने अभी सिर्फ 7 सीटों पर ही प्रत्याशियों की सूची ही जारी की है। भाजपा ने करहल सीट पर लालू यादव के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप के सामने अनुजेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है कि जल्द ही बाकी दो सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन    ...
बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन

बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी उप चुनाव को लेकर सपा मुखिया ने ऐन वक्त बड़ा दांव चल दिया है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने अचानक रणनीति बदलकर सबको चौंका दिया है। दोनों नेताओं की फोन वार्ता के बाद तय हुआ है कि कांग्रेस उपचुनाव में उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह पर 9 सीटों पर लड़ेंगे। यह जानकारी खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार देर रात अपने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट से दी है। राहुल-अखिलेश की फोन पर बातचीत के बाद नई रणनीति सपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार देर रात अखिलेश और राहुल में फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद रणनीति बदल गई। पहले सपा ने उपचुनाव में कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीटें पर लड़ने का आफर दिया था। 9 सीटों चुनाव लड़ेगी सपा, कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदर फिर मंगलवार को खबर आई कि फूलपुर सीट भी कांग्रेस को देने को रा...
UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी..

UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रदेश संगठन की चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया के लिए पार्टी नेतृत्व ने 7 सदस्यीय चुनाव समिति भी घोषित की है। इस समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। साथ ही 6 अन्य सह चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। सभी की नियुक्ति में जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। कानपुर-बुंदेलखंड से फतेहपुर की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण की ओर से सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति का एक पत्र जारी हुआ है। इसके अनुसार इनमें अवध क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, कानपुर-बुंदेलखंड से फतेहपुर की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, पश्चिम से हरीश कुमार सिंह, मैनपुरी से अनिल चौधरी शामिल पश...
यूपी उपचुनाव : मुख्यमंत्री योगी ने प्रभारी मंत्रियों को दिया जीत का यह मंत्र..

यूपी उपचुनाव : मुख्यमंत्री योगी ने प्रभारी मंत्रियों को दिया जीत का यह मंत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी में होने वाले 9 सीटों के उप चुनावों को लेकर संगठन पदाधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजदू रहे। प्रभारी मंत्रियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया गया। उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने सक्रिय सदस्यता नवीनीकरण में सीएम योगी के साथ औपचारिकताएं पूरी कराईं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, पार्टी की तैयारियां पूरी बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी सीटें जीतेंगे। इसके लिए रणनीति के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी। यह भी कहा कि पार्टी का कोई भी नेता अपनी निर्धारित जिम्मेदारी में कोई कमी न छोड़े। 5 सीटें सपा के पास और 5 थीं NDA के पास सीएम योगी ने कहा कि यह उप चुनाव सिर्फ चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के भरोसे की जीत ...
UP : मिल्कीपुर पर चुनाव याचिका वापसी का हाईकोर्ट में फैसला टला

UP : मिल्कीपुर पर चुनाव याचिका वापसी का हाईकोर्ट में फैसला टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर लंबित चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर फैसला टल गया है। गुरुवार को अपील पर फैसला नहीं हो सका। बताते चलें कि 2022 विधानसभा चुनाव के बाद सपा नेता अवधेश प्रसाद के खिलाफ हाइकोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई थी। एक सप्ताह में गजट प्रकाशित करने के आदेश इसी के चलते अबकी बार होने वाले उपचुनाव में मिल्कीपुर में अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। याचिका दाखिल करने वाले भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ ने इसे वापस लेने की अपील की थी। अदालत ने एक सप्ताह में अधिकृत गजट प्रकाशित करने के आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें : #बहराइच हिंसा : CMYogi पर अखिलेश यादव का हमला-आरोपियों पर लगेगी रासुका गजट प्रकाशित होने के 15 दिन बाद इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने भाजपा नेता की याचिका वापस लेने की अपील पर गुरुवार को यह आदेश ...
मिल्कीपुर सीट : आज हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अपील पर होगी सुनवाई

मिल्कीपुर सीट : आज हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अपील पर होगी सुनवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने अभी घोषित नहीं की है। ऐसे में सपा प्रत्याशी के खिलाफ हाइकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल याचिका को वापस लेने की अपील की गई है। गुरुवार को होगी लखनऊ में सुनवाई यह अपील बुधवार को कोर्ट में दाखिल की गई है। उच्च न्यायालय की लखनऊ बैंच में न्यायमूर्ति की एकल पीठ अपील पर गुरुवार को सुनवाई करेगी। बताते चलें कि चुनाव याचिका लंबित होने की वजह से ही चुनाव आयोग ने अभी मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की। इसपर सभी की नजर टिकी है। ये भी पढ़ें : लखीमपुर : BJP विधायक पिटाई मामले में FIR, अवधेश सिंह पत्नी समेत नामजद और..    ...