Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: BJP District Vice President and BSA did plantation in Banda

बांदा : बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और बीएसए ने किया पौधरोपण

बांदा : बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और बीएसए ने किया पौधरोपण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अंतर्गत आज बांदा के जूनियर हाईस्कूल महोखर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बीएसए प्रिंसी मौर्या के साथ पौधरोपण किया। ग्राम प्रधान महोखर अर्चना सिंह के नेतत्व में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ। पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील बीजेपी नेता धीरेंद्र सिंह ने सभी से अनुरोध किया कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसे बचाने के लिए भी सक्रिय रहें। कहा कि अगर पौधों की देखभाल नहीं कर सकते हैं तो नर्सरी से न लें। क्यों कि ऐसा करने से नर्सरी में पल रहे पौधों का जीवन नष्ट होता है। एबीएसए अनुराग मिश्रा, श्यामा बाबू पाल, हिमांशु सिंह, मंदीप तिवारी, भोजेंद्र प्रताप सिंह, जग प्रसाद वर्मा समेत अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें : जिला जज ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण https://samarneetinews.com/in-banda-district-judge-plan...