Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bandapolice

बांदा में ट्रेन से कट कर युवक की मौत, पहचान नहीं..

बांदा में ट्रेन से कट कर युवक की मौत, पहचान नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में केन नदी पुल के पास अज्ञात 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ जुट गई। हालांकि, कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर सका। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया घटना हादसा लग रही है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : मंत्री के सामने कीचड़ में लेटा शख्स, सफाई व्यवस्था की दिखाई सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर..   ये भी पढ़ें : UP : बांदा में हाॅस्पिटल के डस्टबिन में मिला नवजात शिशु, घटना से सभी हैरान    ...
UP : बांदा में हाॅस्पिटल के डस्टबिन में मिला नवजात शिशु, घटना से सभी हैरान

UP : बांदा में हाॅस्पिटल के डस्टबिन में मिला नवजात शिशु, घटना से सभी हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : वैचारिक घिनौनेपन से मानवीय संवेदनाएं लगातार दम तोड़ रही हैं। बांदा जिले में शुक्रवार को मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली ऐसी ही एक घटना सामने आई। एक 9 माह के नवजात शिशु का शव सरकारी अस्पताल के डस्टबिन में मिला। इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस समय हुई, जब सफाई कर्मी पहुंचीं और उसने डस्टबिन खोला। घटना से पुलिस भी हैरान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। सफाईकर्मी ने देखा तो उड़े होश जानकारी के अनुसार बांदा जिले के बबेरू कस्बे के स्वास्थ केंद्र के लेवर रूम के पास एक डस्टबिन रखी है। बताते हैं कि आज सुबह महिला सफाई कर्मी फूलमती ने वहां सफाई शुरू की। इसके बाद कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन उठाई। ये भी पढ़ें : लखनऊ : मंत्री के सामने कीचड़ में लेटा शख्स, सफाई व्यवस्था की दिखाई सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर.. डस्टबिन खोलते ही सफाई कर्मी के ह...
वन महोत्सव : बांदा SP अंकुर अग्रवाल ने किया पौधरोपण, दिया बड़ा संदेश

वन महोत्सव : बांदा SP अंकुर अग्रवाल ने किया पौधरोपण, दिया बड़ा संदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज शासन द्वारा वन महोत्सव के क्रम में पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। साथ ही पुलिस कर्मियों, परिवार और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। एसपी श्री अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण हमारे साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी जीवन देता है। उधर, डीआईजी अजय कुमार सिंह ने भी पुलिस लाइन पहुंचकर पौधरोपण किया। वन महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम में "एक पेड़ मां के नाम" की थीम पर बांदा पुलिस लाइन में आज अन्य सभी अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने भी पौधरोपण किया। कई पुलिस क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी पौधे लगाए गए। ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम ये भी पढ़ें : यूपी में सिंचाई-जलनिगम के 15 इंजीनियरों पर मुकदमा, 6 SDM पर भी कार्रवाई &nbs...
Banda : युवक पर चाकुओं से हमला कानपुर रेफर, SP बोले-जल्द होगा खुलासा

Banda : युवक पर चाकुओं से हमला कानपुर रेफर, SP बोले-जल्द होगा खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में पल्हरी आरटीओ आफिस के पास बीती देर रात करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने एक परचून की दुकान में रहने वाले युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया।  पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। SP ने पुलिस की कई टीमें खुलासे को लगाईं उधर, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पल्हरी आरटीओ आफिस के पास रामफल कोरी (30) की दुकान है। https://samarneetinews.com/candle-march-of-engineers-in-banda-case-of-death-of-je-in-mp/ उसी में वह रहता भी है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोग दुकान में घुसे और चाकुओं से हमला कर दिया। गर्दन ...
Banda : बुदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, उरई के युवक की मौत 

Banda : बुदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, उरई के युवक की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बुदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक उरई के रहने वाले थे, जो परिवार के साथ चित्रकूट जा रहे थे। उरई से चित्रकूट जा रहा था कार से परिवार जानकारी के अनुसार उरई के विजय नगर के रहने वाले अतुल सोनी (38) मंगलवार को अपने बड़े भाई अलोक, भाभी ललिता, भतीजी प्रिया और दो भतीजों के साथ कार से चित्रकूट जा रहे थे। ये भी पढ़ें : UPDATE : यूपी-सत्संग में भगदड़ से 100 से ज्यादा की मौत, CMYogi ने लिया संज्ञान, DGP रवाना   कार अतुल सोनी चला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बांदा जिले में कार आनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर चोटें आने से अतुल की मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति ने अपनी कार से ...
नए कानून : बांदा में दर्ज हुई BNS की धारा 352 के तहत पहली एनसीआर..

नए कानून : बांदा में दर्ज हुई BNS की धारा 352 के तहत पहली एनसीआर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल लगातार सख्त रुख अपनाए हैं। अपराधियों पर लगाम कसने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने बताया कि आज नए कानून लागू होने के बाद बीएनएस की धारा 352 के तहत पहली एनसीआर (असंज्ञेय अपराध की सूचना रिपोर्ट) बांदा के बबेरू थाने में लिखी गई है। कमासिन थाने में भी एक एनसीआर धारा 352 के तहत लिखी गई है। बांदा के बबेरू-कमासिन थाने में NCR बताते हैं कि यह मारपीट से संबंधित एफआईआर हैं। बताते चलें कि आज से केंद्र सरकार द्वारा देश में लागू 3 नए कानूनों के तहत यूपी में तीन जिलों में मुकदमें दर्ज हुए हैं। पहला मुकदमा अमरोहा जिले के रहरा थाने में हत्या के प्रयास का लिखा गया है। ये भी पढ़ें : यूपी के नए मुख्य सचिव बने IAS मनोज कुमार सिंह वहीं दूसरा मुकदमा बरेली में बारादरी थाने में एक अस...
जाने क्या बात हुई ! मंगेतर से मिलकर लौटा और लगा ली फांसी..

जाने क्या बात हुई ! मंगेतर से मिलकर लौटा और लगा ली फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक अजीबो-गरीब घटना हुई। अपनी मंगेतर से मिलकर लौटे युवक ने फांसी लगा ली। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र क्योटरा मोहल्ले के रहने वाले अजय (22) ने रविवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शहर के क्योटरा मोहल्ले की घटना काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला। मां ने वहां जाकर देखा तो बेटे को फांसी पर लटकते देख चीख पड़ीं। परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर.. मृतक के फूफा लालू प्रसाद का कहना है कि मृतक की मां कचेहरी चौराहे पर फुटपाथ पर सब्जी बेचती हैं। मृतक परिवार की इकलौती संतान था। बताया कि अक्सर म...
बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..

बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में व्यस्तम इलाके में छात्रों पर चाकू से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोचिंग पढ़ने आए 4 छात्रों पर गुंडे किस्म के तीन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद तीनों चाकू मारने वाले वहां से भाग निकले। बताते हैं कि एक आरोपी को पीड़ितों ने किसी तरह पकड़ लिया। बारिश के बीच खून से लतपत घायल छात्र उसे जेल पुलिस चौकी पर लेकर पहुंचे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मटौंध से कोचिंग पढ़ने आए थे चारों छात्र जानकारी के अनुसार थाना कस्बा मटौंध के रहने वाले भरत मिश्रा, अंकित यादव, मनोज सिंह और पंकज रविवार को कोचिंग पढ़ने बांदा आए थे। बताते हैं कि चारों संकट मोचन रोड पर खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार खुटला मोहल्ले के रहने वाले जुनैद पठान, रजनीश वर्मा व राजाबाबू वहां पहुंचे। तीनों ने चाकुओ...
UP : बाइकों की टक्कर में एक की मौत-युवक ने नशे में लगाई फांसी

UP : बाइकों की टक्कर में एक की मौत-युवक ने नशे में लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में एक युवक ने नशे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव के रामलखन कुशवाहा (30) शनिवार को अपनी मां ननकी को मामा के घर छोड़ने जा रहे थे। दो लोग गंभीर रूप से घायल वहां से वापस अकेले बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में मझींवा सानी आईटीआई कॉलेज के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे वह और दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने रामलखन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गिरवां के केसरूवा गांव रामनरेश (30) व रामचंद्र का इलाज चल रहा है। अतर्रा में युवक ने लगाई फांसी उधर, अतर्रा के बल्लान गांव के दिलीप (28) ने शनिवार रात कमरे...
बांदा में अचानक बिगड़ी युवक की हालत, कुछ देर में तोड़ा दम, पुलिस ने..

बांदा में अचानक बिगड़ी युवक की हालत, कुछ देर में तोड़ा दम, पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के पवई गांव के बच्चू (35) दोपहर को अपने पड़ोसी युवक संग किसी काम से गया था। बताते हैं कि वहां दुकान पर अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। फिर अचेत होकर गिर पड़ा। पड़ोसी युवक ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई राजाबाबू का कहना है कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। ये भी पढ़ें : BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार      ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा के तिंदवारी में भीषण हादसा, दो ब...