Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bandapolice

बांदा : मामा के घर जा रहे युवक की हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

बांदा : मामा के घर जा रहे युवक की हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से मामा के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में बड़ोखर गांव के पास हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक मध्य प्रदेश के पन्ना क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार पन्ना के पिस्टा गांव के चुन्नू साहू के बेटे राहुल (24) बाइक से मामा रामबहोरी के घर जा रहे थे। उनके मामा बांदा के शंभूनगर में रहते हैं। बड़ोखरखुर्द गांव के पास हादसा बताते हैं कि रास्ते में बड़ोखर बुजुर्ग के पास सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने (पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/youth-dies-due-to-electric-shock-in-banda-3/ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृत...
UP : कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम

UP : कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कूलर का प्लग लगाते समय करंट लग जाने से एक युवा रेसलर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मर्का कस्बा के रहने वाले सूरजदयाल के बेटे सूरज (25) आज घर में कूलर का प्लग लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी उनके जीवित होने की उम्मीद में परिवार के लोग उन्हें बबेरू अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे सूरज तीन भाइयों में बड़े थे। वह पहलवानी करते थे। उन्होंने कई कुश्तियां जीती थीं। कुश्तियां जीतकर काफी नाम कमाया था। डेढ वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR ...
Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत

Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साथियों के साथ नदी में नहाने गए एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-1 में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार पैलानी कस्बे के रहने वाले राजेंद्र कुमार का बेटा 8 साल का शनि गांव के स्कूल में पढ़ता था। नहाते समय हुआ हादसा आज दो अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने चला गया। पैर फिसलने पर नदी में डूब गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने नदी में उतकर बच्चे की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। मां निधि समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR      ...
UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR

UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी थाने में विहिप और बजरंगदल पदाधिकारियों की पिटाई के मामले के तूल पकड़ने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। विहिप-बजरंगदल कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद एसओ और 4 सिपाहियों के खिलाफ FIR हुई है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सीओ से जांच भी कराई। थानाध्यक्ष व आरोपी सिपाहियों को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका था। प्रदर्शन और बैठकों के बाद एक्शन मामले में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ प्रांत गौरक्षा प्रमुख प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रांत संयोजक अजीत राज, प्रांत सह-संयोजक अवधेश ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें भी हुईं। यह है थाने में पिटाई का मामला जानकारी के अनुसार विहिप के बांदा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी एक नाबालिग लड़की से लवजिहाद जैसे मामले में पैरवी के लिए तिंदवारी थाने गए थे। उनके साथ जिलामंत्री दीपू दीक्...
बांदा : हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पीटने वाले SHO और दो सिपाही लाइन हाजिर, CO को जांच

बांदा : हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पीटने वाले SHO और दो सिपाही लाइन हाजिर, CO को जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पीटने वाले थानाध्यक्ष तिंदवारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच सीओ सदर एके सिंह को सौंपी गई है। उधर, बुधवार को एबीवीपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही एसपी कार्यालय का घेराव भी किया। कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने की मांग कर रहे थे। यह था पूरा मामला बताते हैं कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को भी बरामद कर लिया। जानकारी विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता तिंदवारी थाने पहुंचे। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग की। ये भी पढ़ें : CMYogi का बड़ा एक्शन, चित्रकूट RI सस्पेंड, ARTO प...
बांदा : BJP नेता से दरोगा ने की जमकर अभद्रता, गाली-गलौज, DM से मिले जिपं सदस्य-कार्रवाई की मांग

बांदा : BJP नेता से दरोगा ने की जमकर अभद्रता, गाली-गलौज, DM से मिले जिपं सदस्य-कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य से चौकी इंचार्ज ने जमकर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी। इससे गुस्साए सभी सदस्य अपने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप से मिलने पहुंचे। साथ ही दोषी चौकी इंचार्ज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की। आश्वासन मिला है कि पुलिस अधीक्षक के लौटते ही कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर यादव बिसंडा के वार्ड-27 से जिपं सदस्य हैं। वार्ड-27 से सदस्य हैं चंद्रशेखर उनका आरोप है कि 22 जुलाई को चौकी इंचार्ज सिंहपुरमाफी राजेश मिश्रा ने सिपाही के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। साथ ही धमकी भी दी। इस मामले में आज जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ सदस्य जिलाधिकारी से मिले। दोषी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। ये भी पढ़ें : बजट-2024 : क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, आसान तरीके से यहां समझे...
UP : बुजुर्ग का शव चार दिन बाद कुए में मिला शव, यह वजह..

UP : बुजुर्ग का शव चार दिन बाद कुए में मिला शव, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में घर से निकले वृद्ध का शव एक कुए में पड़ा मिला है। वह चार दिन पहले घर से निकले थे। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुए से निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। जानकारी क अनुसार थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव के मजरा पांडवन डेरा के रहने वाले 70 वर्षीय रामधनी गुरूवार को खेत गए थे। घर से खेत के लिए निकले थे बुजुर्ग फिर वापस नहीं लटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को गांव से दो किमी दूर चरवाहों ने भूपट कुए में एक शव पड़ा देखा। गांव के लोग वहां पहुंचे। मृतक के बेटे छत्रपाल ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि पिता की आंखें कमजोर हो गई थीं। रात में भूपट कुआ दिखाई नहीं दिया होगा। इसलिए उसमें गिर गए ...
बांदा में दो लड़कियां घर से गायब, पुलिस और परिवार रहे तलाश

बांदा में दो लड़कियां घर से गायब, पुलिस और परिवार रहे तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से दो लड़कियां लापता हो गई हैं। एक मामले में लड़की के पिता ने शहर कोतवाली में एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखाई है। वहीं दूसरे मामले में भी पुलिस को सूचना दी गई है। घरवाले और पुलिस लड़कियों की तलाश में जुटे हैं। दोनों ही मामलों में युवकों पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। शहर कोतवाली में रिपोर्ट जानकारी के अनुसार शहर में रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है कि उनकी बेटी घर से बिना बताए निकली। फिर इसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्होंने खाईंपार निवासी युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का ये भी पढ़ें : बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस तलाश में जुटी है। वहीं दूसरी घटना में एक अन्...
Breaking : बांदा के पैलानी में किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी

Breaking : बांदा के पैलानी में किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक किसान का अधजला शव खेत में बने ट्यूवबेल के भीतर अधजली हालत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे। वहां शव देखते ही रोने-बिलखने लगे। मृतक के पौत्र ने आरोप लगाया है कि उनके दादा की लाठी से पीटकर हत्या की गई है। कुकुआ खास गांव का मामला फिर करंट से जला दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुआ खास गांव के रहने वाले शिवराम (75) किसान थे। आज रविवार सुबह उनका ये भी पढ़ें : बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल  शव खेत में बने ट्यूबेल में पड़ा मिला। शव आधा जला हुआ था। मृतक के पौत्र पंकज का कहना है कि 3-4 दिन पहले उनके बेटे ...
UP : तालाब में डूबा मासूम दिपांशू, परिवार में मचा कोहराम

UP : तालाब में डूबा मासूम दिपांशू, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तालाब किनारे खेल रहे 8 साल के मासूम दिपांशू की उसमें डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खेलते-खेलते तालाब में गिरा बताते हैं कि घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव की है। वहां रहने वाले रामकरन का बेटा तालाब किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते उसमें गिर गया। परिवार के लोगों ने काफी कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। ये भी पढ़ें : बांदा में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, परिवार में कोहराम...