Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bandanews

UP : बल्ला लेकर मंत्री रामकेश निषाद उतरे मैदान में..चौके-छक्कों से उड़ाई धूल, जोरदार शुभारंभ..

UP : बल्ला लेकर मंत्री रामकेश निषाद उतरे मैदान में..चौके-छक्कों से उड़ाई धूल, जोरदार शुभारंभ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के साड़ी गांव में जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद अलग मूड में दिखाई दिए। "जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट" का शुभारंभ करते हुए खुद जलशक्ति राज्यमंत्री श्री निषाद हाथ में बल्ला लेकर मैदान में उतर पड़े। फिर जबरदस्त शाॅट खेलते हुए चौके-छक्के लगाए। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट का जोरदार स्वागत जानकारी के अनुसार तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत साड़ी में जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। वहां मौजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते बन रहा था। लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं से छिपी हुई बड़ी प्र...
Banda : हार्पर क्लब में बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, जिला जज ने विजेताओं को दी शील्ड

Banda : हार्पर क्लब में बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, जिला जज ने विजेताओं को दी शील्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के हार्पर क्लब में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में जिला जज बब्बू सारंग मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी दीं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मो अर्श को भी जिला जज ने विशेष रूप से सम्मानित किया। स्व. विनोद यादव की स्मृति में आयोजन, विजेता-उप विजेताओं का सम्मान बताते चलें कि यह आयोजन स्वर्गीय विनोद यादव की स्मृति में किया गया। आयोजक विप्रांश यादव ने सभी को धन्यवाद दिया। समारोह में बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश दुबे, विप्रांश यादव, राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, मनोज पुरवार, मनीष श्रीवास्तव, अरुण अवस्थी, वासिफ जमा, विजय ओमर, मनोज जैन, सीरजध्वज सिंह, मो. इदरीश, कमल यादव, शिखज द्विवेदी, अमित तिवारी, संजय गुप्ता, सादी जमा, रजोल मिश्रा, विजय ओमर आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : ‘पुलिस स्मृति दिवस’ : ब...
UP : पत्नी से विवाद-मां को थप्पड़, फिर लगा ली फांसी

UP : पत्नी से विवाद-मां को थप्पड़, फिर लगा ली फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पारिवारिक कलह में एक युवक की जान चली गई। पहले मोबाइल पर पत्नी से विवाद हुआ। मां ने उसे मना किया तो युवक ने आपा खो दिया। उसने मां को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पून गांव के चुनकउना (40) ने मंगलवार सुबह घर में फांसी लगा ली। यह है पूरा मामला मां जगदइया का कहना है कि उसके 3 बेटे हैं। तीनों अलग-अलग रहते हैं। सबसे छोटे बेटे चुनकउना की पत्नी चुनबादी और उसके दो बेटे और एक बेटी दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। चुनकउना शराब पीने का लती था। सोमवार रात फोन पर https://samarneetinews.com/woman-commits-suicide-on-karvachauth-in-hamirpur/ पति-पत्नी में विवाद हो गया। मां ने आकर टोकाटाकी की। इसपर युवक ने आपा खोते हुए मां को थप्पड़ जड़ दिए। आज सुबह उसका शव फांसी पर लटकता मिला। बबेर...
UP : घर से खेलने निकले 10 साल के बालक का शव मिला..

UP : घर से खेलने निकले 10 साल के बालक का शव मिला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से खेलने के लिए निकला बालक अचानक लापता हो गया। तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में तालाब में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के मुडवारा गांव के बबलू सिंह का बेटा नंदू (10) खेलने जाने की बात कहकर निकला था। तालाब से बरामद हुआ शव देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आशंका होने पर तालाब में जाल डलवाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी https://samarneetinews.com/student-krishnakant-brought-glory-to-banda-got-99-89-marks-in-research/ मशक्कत के बाद तालाब से बालक का शव बरामद हुआ। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा राजेंद्र का कहना है कि घर के पास ही तालाब है। आशंका है कि पैर फिसलने ...
बांदा में ‘खनिज तहबाजारी’ के नाम पर अवैध वसूली का खेल..

बांदा में ‘खनिज तहबाजारी’ के नाम पर अवैध वसूली का खेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला पंचायत से होने वाले खनिज तहबाजारी का ठेका विवादों में है। टेंडर से लेकर ठेका प्रक्रिया तक सभी कुछ सवालों के घेरे में है। अब सूत्रों की माने तो खनिज तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली की जा रही है। बरसात में खदानों के बंद होने पर भी अवैध वसूली बरसात के बीते 3-4 महीने में बालू खदानें बंद रहने पर डंप और मध्यप्रदेश की गाड़ियों से अवैध वसूली किए जाने की भी खबरें हैं। सूत्र बताते हैं कि जिला प्रशासन भी मामले में चुप्पी साधे है। वहीं जिला पंचायत से होने वाले इस https://samarneetinews.com/all-parties-are-one-in-quagmire-of-corruption-contracts-are-being-given-without-investigation/ ठेके को लेकर पहले भी तरह-तरह के सवाल उठते रहे हैं। बीते 5 वर्षों में यह ठेका तेजी से गिरा है। बिना बड़े संरक्षण के यह संभव नहीं है। जिला पंचायत के जिम्मेदारों की भूमिका भी...
बांदा के बेटे कृष्ण कांत ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक..

बांदा के बेटे कृष्ण कांत ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के छात्र कृष्णकांत ने देश की राजधानी दिल्ली में जिले का नाम रोशन किया है। वह कालिंजर के रहने वाले डा. बुद्ध विलास द्विवेदी के बेटे हैं। उन्होंने राजनीतिक विज्ञान-अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय पर जूनियर रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक हासिल किए हैं। परिवार के साथ-साथ कालिंजर में खुशी का माहौल है। परिवार को मिल रही बधाई कृष्ण कांत दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध में जूनियर रिसर्च फिलोशिप कर रहे हैं। उनके पिता डा. द्विवेदी को इस अवसर पर योगेंद्र दुबे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाइयां दीं। ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश.. डा. द्विवेदी ने बताया कि कृष्ण कांत की प्राथमिक शिक्षा केंदीय जवाहर नवोदय विद्यालय रमखेरिया जिला पन्ना से हुई थी। ग्रेजुएशन दि...
बांदा की इन दो खदानों पर छापे, बड़े पैमाने पर मिला अवैध खनन..

बांदा की इन दो खदानों पर छापे, बड़े पैमाने पर मिला अवैध खनन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बालू खदाने अभी ठीक से शुरू भी नहीं हो सकी हैं, अवैध खनन ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले की सबसे बदनाम खदान मरौली और पथरी पर प्रशासन ने छापे मारे हैं। दोनों ही खदानों पर अवैध खनन पकड़ा गया है। डीएम के निर्देश पर इन खदानों में अवैध खनन की बारीकि से जांच चल रही है। मरौली-पथरी में बड़े पैमाने पर मिला अवैध खनन मरौली खदान में संयुक्त रूप से टीम ने छापामारी की। सूत्रों का कहना है कि वहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन मिला है। जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं दूसरी ओर मरौली खादर खदान में ये भी पढ़ें : बांदा मेडिकल कालेज : नर्सिंग छात्र-छात्राओं के प्राचार्य-कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप   करीब 6 हजार घन मीटर अवैध खनन पकड़ा गया है। पट्टाधारक पर 54 लाख का जुर्माना लगा है। शुक्रवार को एसडीएम अमित शुक्ला की अगुवाई में खनिज अधिकारी, तहसीलदार और सीओ की टीम ने छा...
बांदा मेडिकल कालेज : नर्सिंग छात्र-छात्राओं के प्राचार्य-कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप

बांदा मेडिकल कालेज : नर्सिंग छात्र-छात्राओं के प्राचार्य-कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य व कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि दोनों के अभद्र व कठोर व्यवहार से एक छात्रा की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसकी तबीयत इतनी खराब हुई कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह भी आरोप है कि उक्त छात्रा को इंटरनल परीक्षा में फेल करने की धमकी दी गई। उधर, मेडिकल कालेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी करेगी पूरे मामले की जांच जानकारी के अनुसार रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज परिसर में बीएससी नर्सिंग कालेज संचालित है। इसमें पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने कालेज की प्राचार्य डा. विजया सारथी व कक्ष समन्वयक सोनाली दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : सरकारी डाक्टर ने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया आपरेशन, मरीज की मौत पर हंगामा, हड़कंप मचा मेडिकल कालेज के प्राचार्य को शुक्रवार ...
UP : लापता महिला का शव मिला-हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

UP : लापता महिला का शव मिला-हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में एक लापता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का अपने पति व ससुरालियों से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। कोर्ट में पेशी से लौटकर महिला घर लौट रही थी। तभी रास्ते से लापता हो गई। विवाहिता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। बबेरू के आहार बंधा से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार,  रात में पुलिस तलाश में जुट जाती तो शायद घटना टल जाती। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में आहार बंधा के पास सुमन (35) पत्नी रामबाबू निवासी कैरी (बिसंडा) का आज शाम शव बरामद हुआ। सूचना पर सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लड़की के पिता राजा भाईया निवासी ये भी पढ़ें : Banda : तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से महिला की मौत आहार का कहन...
Banda : हार्पर क्लब में मंत्री रामकेश निषाद ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

Banda : हार्पर क्लब में मंत्री रामकेश निषाद ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने आज बांदा हार्पर क्लब में बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। यह टूर्नामेंट स्व. विनोद यादव की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। जलशक्ति मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बढ़ाया उत्साह इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु भी मौजूद रहीं। राज्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रजत सेठ, हार्पर क्लब के सचिव मनीष श्रीवास्तव, विप्रांश यादव, संजय गुप्ता, विजय ओमर आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा हार्पर क्लब में घोटालेबाजी, सरकारी बिल्डिंग में बिना टेंडर किराये पर जिम, किनकी जेबों में किराया? ये भी पढ़ें : डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, ...