Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bandanews

Banda : दोस्तों संग निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर यह आरोप

Banda : दोस्तों संग निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर यह आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दोस्तों के साथ घर से गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि खाना खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि दोस्तों ने जहर देकर मार डाला है। दोस्त फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना जसपुरा थाना क्षेत्र की है। पैलानी में रहते थे जसपुरा के सूरज जसपुरा थाना क्षेत्र के झझरीपुरवा के रहने वाले रामदास निषाद के बेटे 32 वर्षीय सूरज पैलानी कस्बे में रहते थे। गुरुवार शाम तबियत बिगड़ी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक को उसके दोस्त बुला ले गए थे। आरोप लगाया कि खाने में जहर देकर उसकी हत्या की गई है। मृतक के भाई ने दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहन...
बांदा : मामा के घर जा रहे युवक की हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

बांदा : मामा के घर जा रहे युवक की हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से मामा के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में बड़ोखर गांव के पास हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक मध्य प्रदेश के पन्ना क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार पन्ना के पिस्टा गांव के चुन्नू साहू के बेटे राहुल (24) बाइक से मामा रामबहोरी के घर जा रहे थे। उनके मामा बांदा के शंभूनगर में रहते हैं। बड़ोखरखुर्द गांव के पास हादसा बताते हैं कि रास्ते में बड़ोखर बुजुर्ग के पास सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने (पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/youth-dies-due-to-electric-shock-in-banda-3/ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृत...
UP : कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम

UP : कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कूलर का प्लग लगाते समय करंट लग जाने से एक युवा रेसलर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मर्का कस्बा के रहने वाले सूरजदयाल के बेटे सूरज (25) आज घर में कूलर का प्लग लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी उनके जीवित होने की उम्मीद में परिवार के लोग उन्हें बबेरू अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे सूरज तीन भाइयों में बड़े थे। वह पहलवानी करते थे। उन्होंने कई कुश्तियां जीती थीं। कुश्तियां जीतकर काफी नाम कमाया था। डेढ वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR ...
Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत

Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साथियों के साथ नदी में नहाने गए एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-1 में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार पैलानी कस्बे के रहने वाले राजेंद्र कुमार का बेटा 8 साल का शनि गांव के स्कूल में पढ़ता था। नहाते समय हुआ हादसा आज दो अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने चला गया। पैर फिसलने पर नदी में डूब गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने नदी में उतकर बच्चे की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। मां निधि समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR      ...
बांदा : जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता ने किया निरीक्षण

बांदा : जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता ने किया निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में जेल रोड और आसपास इलाके में गंदे पानी की शिकायत पर जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता राजेश श्रीवास्तव ने पानी टंकी का निरीक्षण किया। टंकी पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति जानी। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। हालांकि, नदी में लगातार बारिश से गंदा पानी आने के कारण सप्लाई में मटमैला पानी आने की बात सामने आई। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इस दिक्कत को भी अब दूर कर लिया गया है। पानी अब ठीक सप्लाई हो रहा है। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना..    ...
बांदा : आयुक्त और DIG के निर्देश, पीड़ित को एक समस्या के लिए बार-बार न दौड़ाएं

बांदा : आयुक्त और DIG के निर्देश, पीड़ित को एक समस्या के लिए बार-बार न दौड़ाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार सिंह और डीएम नगेंद्र प्रताप ने बबेरू में जनसमस्याएं सुनीं। मौका संपूर्ण समाधान दिवस का रहा। बबेरू तहसील सभागार में सभी अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त श्री त्रिपाठी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें। बबेरू में संपूर्ण समाधान दिवस पीड़ित को एक ही समस्या के लिए बार-बार न आना पड़े। डीआईजी श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम आपसी विवाद, भूमि पैमाइश एवं अन्य विवादित समस्याओं का मौके पर निरीक्षण करते हुए निस्तारित करें। डीएम नगेंद्र प्रताप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरतापूर्वक लें। आयुक्त द्वारा तहसील परिसर में अटल वाटिका का शुभारंभ भी किया गया। ये भी पढ़ें : बांदा शहर ...
बांदा शहर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा

बांदा शहर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जेल रोड पेट्रोल पंप के पास गंदे पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हैं। गंदा पानी आने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि गंदा पानी आने से वायरल फीवर और दूसरी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि शुरू में 1-1 घंटे पानी चलाने के बाद पानी साफ होता है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि बीच में पेयजल आपूर्ति की पाइप टूटने से गंदा पानी खींच रहा है। यह भी हो सकता है कि टंकी की सफाई के अभाव में गंदा पानी आ रहा हो। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उधर, जलसंस्थान के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ये भी पढ़ें : बांदा में दो लड़कियां घर से गायब, पुलिस औ...
UP : बुजुर्ग का शव चार दिन बाद कुए में मिला शव, यह वजह..

UP : बुजुर्ग का शव चार दिन बाद कुए में मिला शव, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में घर से निकले वृद्ध का शव एक कुए में पड़ा मिला है। वह चार दिन पहले घर से निकले थे। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुए से निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। जानकारी क अनुसार थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव के मजरा पांडवन डेरा के रहने वाले 70 वर्षीय रामधनी गुरूवार को खेत गए थे। घर से खेत के लिए निकले थे बुजुर्ग फिर वापस नहीं लटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को गांव से दो किमी दूर चरवाहों ने भूपट कुए में एक शव पड़ा देखा। गांव के लोग वहां पहुंचे। मृतक के बेटे छत्रपाल ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि पिता की आंखें कमजोर हो गई थीं। रात में भूपट कुआ दिखाई नहीं दिया होगा। इसलिए उसमें गिर गए ...
Breaking : बांदा के पैलानी में किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी

Breaking : बांदा के पैलानी में किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक किसान का अधजला शव खेत में बने ट्यूवबेल के भीतर अधजली हालत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे। वहां शव देखते ही रोने-बिलखने लगे। मृतक के पौत्र ने आरोप लगाया है कि उनके दादा की लाठी से पीटकर हत्या की गई है। कुकुआ खास गांव का मामला फिर करंट से जला दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुआ खास गांव के रहने वाले शिवराम (75) किसान थे। आज रविवार सुबह उनका ये भी पढ़ें : बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल  शव खेत में बने ट्यूबेल में पड़ा मिला। शव आधा जला हुआ था। मृतक के पौत्र पंकज का कहना है कि 3-4 दिन पहले उनके बेटे ...
Banda : विहिप की मांग, सावन माह में मांस की दुकानें रहें बंद

Banda : विहिप की मांग, सावन माह में मांस की दुकानें रहें बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कल सोमवार यानी 22 जुलाई से सावन का पावन माह शुरू हो रहा है। बांदा में विश्व हिंदू परिषद ने पवित्र श्रावण मास में मांस की दुकानें बंद कराने की मांग की है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रत्येक हिंदू परिवारों से पुरुष और महिला भक्त मंदिरों-शिवालयों में जाकर विशेष पूजा कर जलाभिषेक करते हैं। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को डीएम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन कांबड़ यात्राएं चल रही हैं। ऐसे में शहर और आसपास के क्षेत्र में मांस की दुकानों को बंद होना चाहिए। ताकि किसी भी तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की गुंजाइश न रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी   कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष विश्व ...