Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bandanews

हत्या या हादसा? बांदा में व्यापारी के बेटे की मौत की उलझी गुत्थी, पढ़ें खबर

हत्या या हादसा? बांदा में व्यापारी के बेटे की मौत की उलझी गुत्थी, पढ़ें खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: दो दिन से लापता व्यापारी के बेटे की मौत का मामला हत्या और हादसे में उलझ गया है। मृतक युवक के व्यापारी पिता ने बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह हादसा भी हो सकता है। अब शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। दो दिन लापता, फिर मिला शव जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड रेलवे स्टेशन के अतुल गुप्ता (39) बीती 15 दिसंबर को घर से पिता को खाना देने निकले। इसके बाद न दुकान पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। दो दिन तक पिता श्यामू गुप्ता और परिवार के लोग उन्हें रिश्तेदारी और अस्पताल में तलाशते रहे। उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। 17 दिसंबर मंगलवार की दोपहर अतुल का शव खुरहंड रोड स्थित नाले में पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद परिवार और पुलिस को जानकारी हुई। मृतक के ममेरे भाई...
Banda: बीड़ी से लगी पति-पत्नी के रिश्ते में आग, एक की मौत-दूसरा बेहाल

Banda: बीड़ी से लगी पति-पत्नी के रिश्ते में आग, एक की मौत-दूसरा बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक छोटी सी चीज बीड़ी ने एक परिवार में रिश्तों के बीच ऐसी आग लगाई, कि सबकुछ तबाह हो गया। डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद पत्नी अपने पति की बीड़ी की आदत से परेशान थी। उसने पति से बीड़ी की बदबू से दिक्कत की बात कहते हुए छोड़ने को कहा। पति बीड़ी पीना छोड़ नहीं पाया। बताते हैं कि इसे लेकर दोनों में मनमुटाव रहने लगा। दूरियां भी बढ़ गईं। दुखद घटनाक्रम में आज बुधवार सुबह पति फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पत्नी समेत सभी परिजन बेहाल हैं। पूरा घटनाक्रम बांदा शहर के मढ़िया नाका मोहल्ले का है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियानाका मोहल्ले के रहने वाले कमलेश के बेटे 25 वर्षीय आनंद ने आज सुबह घर में फांसी लगा ली। जब काफी देर वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के लोगों को कुछ अंदेशा हुआ। कमरे की कुंडी खटखटाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर दरवाजा तोड़क...
बांदा में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान, ये कारण आए सामने..

बांदा में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान, ये कारण आए सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटों में बांदा में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक मामले में मृतक की पत्नी का मायके जाना कारण बताया जा रहा है। वहीं दूसरे मामले में युवक को मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नशे में पत्नी की पिटाई से झगड़ा जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव के रज्जन यादव (26) ने रात में घर में फांसी लगा ली। पिता ने जब बेटे का शव फांसी पर लटकते देखा तो चीख पड़े। मृतक के बड़े भाई रामनरेश का कहना है कि वह दिल्ली में काम करते थे। 15 दिन पहले ही घर लौटे थे। शराब के नशे में पत्नी को पीट कई साल से बीमार था वीरेंद्र दिया था। इस कारण पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। इसी से नाराज होकर नशे में उसने सुसाइड कर ली। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव के वीरेंद्र (18) पुत्र कलकू प्रसाद ने घर के...
Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं

Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बजरंग इंटर कालेज में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में मंडलस्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ भी मौजूद रहे। बांदा-महोबा-चित्रकूट-हमीरपुर के युवा.. कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में युवक-युवतियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं सामने आईं। फोटोग्राफी में साक्षी, लेखन में खुशी.. प्रतियोगिताओं में फोटोग्राफी में प्रथम-साक्षी (बांदा), द्वितीय-आवेश सिंह (चित्रकूट) व कहानी लेखन में प्रथम-खुशी (चित्रकूट), भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-अंजली सक्सेना (महोबा) रहीं। इसी तरह कविता लेखन में प्रथम-गुनगुन (बांदा), द्वितीय-श्रेया मिश्रा (हमीरपु...
Banda : सेंट मैरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कालूकुआं चौराहे पर किया नुक्कड़ नाटक

Banda : सेंट मैरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कालूकुआं चौराहे पर किया नुक्कड़ नाटक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सेंट मैरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कालूकुआ चौराहे पर नुक्कड़ नाटक किया। इसका उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने भी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात माह के दौरान पहल कहा कि कुछ नियमों के पालन की स्कूली बच्चे खुद से शुरूआत करें। मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा पीयूष मिश्र ने यातायात नियमों की विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य सेंट मैरी डेविड ने भी बच्चों को यातायात नियमों की उपयोगिता बताई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकार प्रगति चौहान भी मौजूद रहीं। फादर डेविड जेम्स ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि यातायात नियमों के प्रति सभी को गंभीर होने की जरूरत है। ये भी पढ़ें : UP Weather : मौसम विभाग ने बताया, कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड-कई महानगरों में कोहरा    ...
आज बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है कार्यक्रम

आज बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बांदा आ रहे हैं। 11 बजे हेलीकाप्टर से कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां से कार से बांदा-चित्रकूट मार्ग पर स्थित महुआ गांव जाएंगे। वहां भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर तिवारी की स्व. माता जयंती देवी तिवारी को श्रद्धांजलि देंगे। महुआ गांव जाने का है कार्यक्रम वहां से वापस कृषि विद्यालय आने का कार्यक्रम हैं। फिर हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना होंगे। बताते चलें कि बीती रात झांसी मेडिकल कालेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत और कई के झुलसने की घटना के बाद डिप्टी सीएम श्री पाठक वहां पहुंचे। घटना की विस्तृत जानकारी के बाद बांदा होते हुए लखनऊ लौट रहे हैं। ये भी पढ़ें : झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई  https://samarneetinews.com/in-jhansi-10-children-died-dueto-fire-in-jhansi-medical-col...
UP : प्रयागराज में पढ़ रही बांदा की छात्रा का शव उरई में मिला, कानपुर का युवक गिरफ्तार-पुलिस ने बताई यह वजह..

UP : प्रयागराज में पढ़ रही बांदा की छात्रा का शव उरई में मिला, कानपुर का युवक गिरफ्तार-पुलिस ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बंगालीपुरा के रहने वाले रविकरन सिंह चंदेल की 23 वर्षी बेटी सोनाली सिंह प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले में छात्रा के पिता ने अपहरण का मुकदमा लिखाया था। इसके बाद कानपुर के कल्याणपुर के युवक शेखर शुक्ला को पकड़ा गया। उसने मृतका से प्रेम संबंधों की बात कही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कानपुर के शेखर शुक्ला को बांदा पुलिस ने पकड़ा जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया है कि 18 अक्टूबर को प्रयागराज गई थी। 25 अक्टूबर की सुबह बेटी के मोबाइल पर काल की। फोन रिसिव नहीं हुआ। बेटी का भी फोन पलटकर नहीं आया। प्रयागराज में पता करने पर मालूम हुआ कि बेटी वहां नहीं है। काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने काॅल डिटेल पर आरोपी को पकड़ा पिता ने 10 नवंबर क...
Breaking : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से एक की मौत-कई घायल

Breaking : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से एक की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक टेंपो का टायर फट गया। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी घायलों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल बांदा लाया गया है। चित्रकूट दर्शन को जा रहे थे सभी घायलों का इलाज चल रहा है। टेंपो सवार सभी लोग चित्रकूट दर्शन को जा रहे थे। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल बिसंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। https://samarneetinews.com/in-banda-diwali-happiness-cut-short-in-accident-student-retired-teacher-dies-many-injured/...
UP : गोली लगने से व्यक्ति घायल-कानपुर रेफर, पुलिस बोली..

UP : गोली लगने से व्यक्ति घायल-कानपुर रेफर, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अबतक सूचना नहीं दी है। घटना की जानकारी कराई जा रही है। गोली गले के किनारे को चीरती हुई निकली पार जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के जितेंद्र सिंह (45) को बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली गर्दन के एक किनारे को चीरती हुई पार हो गई। लहूलूहान हालत में परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से कानपुर रेफर https://samarneetinews.com/murder-in-banda-took-life-out-of-anger-over-an-altercation-year-ago/ कर दिया गया। घायल के छोटे भाई अखिलेश का कहना है कि वह नशे में थे। गोली कैसे लगी यह किसी को पता नहीं है। उधर, मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह...
मासूम ‘पलक’ : मां-बाप की मारपीट में गई 4 माह की बेटी की जान

मासूम ‘पलक’ : मां-बाप की मारपीट में गई 4 माह की बेटी की जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक कलह में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट की घटना ने पूरे परिवार को गहरा जख्म दे दिया। बताया जा रहा है कि पति ने पारिवारिक कलह में पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी की गोद में बैठी 4 माह की मासूम बेटी पलक को भी गंभीर अंदरूनी चोट लग गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव के लवकुश और उनकी पत्नी गुड़िया के बीच विवाद हो गया था। पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए गुडिया के भाई को भी बुरी तरह से पीट दिया। पति की पिटाई में मां की https://samarneetinews.com/chakbandi-peshkar-arrested-red-handed-while-taking-bribe-in-banda/ गोद में बैठी 4 माह की मासूम बेटी पलक को गंभीर चोटें लगीं। परिजनों ने जिला अस्प...