Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: BandaDM NagendraPratap

Banda : पर्यटन को बढ़ावे के लिए मंत्री-विधायक और DM की खास बैठक, पढ़ें खबर..

Banda : पर्यटन को बढ़ावे के लिए मंत्री-विधायक और DM की खास बैठक, पढ़ें खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पर्यटन को बढ़ावे के लिए मंत्री-विधायक और प्रशासन ने बैठक कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की खास समीक्षा बैठक हुई। पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा की पर्यटन विकास विभाग के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री रामकेश निषाद ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अनुथवा गांव में अरोडीदाई मंदिर में कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। बैठक में सभी कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा जिपं : यहां भ्रष्टाचार के दलदल में स...
बांदा में बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया दौरा-खतरे से ऊपर केन नदी, यमुना में भारी ऊबाल

बांदा में बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया दौरा-खतरे से ऊपर केन नदी, यमुना में भारी ऊबाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते दो दिन की बारिश से जनजीवन पहले ही प्रभावित है। अब बाढ़ का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जिले की दोनों नदियां केन और यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। केन खतरे के निशान से ऊपर है तो यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केन नदी आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे तक खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही थी। 105.3 मीटर पर केन का जलस्तर वहीं यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कल यानी 14 सितंबर शनिवार सुबह तक यमुना भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच सकती है। ऐसे में बांदा के पैलानी व आसपास के क्षेत्र में हालात खराब हो सकते हैं। हालांकि, जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी बोले.. जानकारी के अनुसार केन नदी का जलस्तर आज दोपहर करीब 3 बजे 105.3 मीटर के आसपास रहा। सिंचाई विभाग के अधिशाष...
डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत

डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, पूर्व सचिवों-सदस्यों ने की थी शिकायत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी को लेकर 'समरनीति न्यूज' की खबरें सही साबित हुईं। मामला जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप के पास पहुंचा है। क्लब के पूर्व सचिव वासिफ जमां और पूर्व क्रीड़ा सचिव अरुण अवस्थी के साथ एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने जिलाधिकारी से क्लब में गड़बड़ी की गंभीर शिकायत की है। आरोप लगाया है कि हार्पर क्लब संचालन समिति के कुछ लोग मनमाने फैसले ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को जांच सौंपी है। 21 हजार से बढ़ाकर सीधे 51 हजार रुपए कर दी मैंबरशिप फीस जिलाधिकारी से शिकायत की गई है कि हार्पर क्लब का बीते कई वर्षों से विधि सम्मत संचालन नहीं हो रहा है। संचालन समिति के कुछ पदाधिकारी निजी लिप्साओं से सरकार द्वारा नागरिकों को उपलब्ध ऐतिहासिक हार्पर क्लब की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। 10 वर्षों से AGM की बैठक नहीं, कुछ लोग ले रहे मनमाने फैसले...
बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जलशक्ति मंत्री ने वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के तहत बांदा के ककनारे बाबा, कस्बा पैलानी में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर हुआ। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का संकट पूरी दुनिया पर है। पर्यावरण संरक्षण हर किसी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से 10 बच्चे स्वस्थ्य होते हैं। इसलिए सभी लोग एक-एक वृक्ष जरूर लगाएं। साथ ही जल संचयन पर भी ध्यान दें। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू भी मौजूद रहे। साथ में पद्मश्री उमाशंकर पांडे, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीएम नागेंद्र प्रताप, डीएफओ अरविंद कुमार और एडीएम...