Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

कानपुर में हत्या-बांदा में फेंकी लाश, इंस्टाग्राम…अफेयर और मर्डर की चौंकाने वाली खबर

कानपुर में हत्या-बांदा में फेंकी लाश, इंस्टाग्राम…अफेयर और मर्डर की चौंकाने वाली खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर अफेयर..मर्डर..। कानपुर में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में लाश रखकर 95 किमी दूर बांदा ले जाकर फेंक दी। दो महीने बाद पुलिस ने इस चौंकाने वाली हत्याकांड का खुलासा किया है। खुद पुलिस भी इस वारदात के खुलासे से हैरान है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रेमी ने सूटकेस नदी में फेंकने से पहले सेल्फी भी ली। प्रेमिका की हत्या भी बड़ी ही बेरहमी से की। उसके सीने में ताबड़तोड़ घूंसे मारे और अधमरा होने पर उसका गला घोंट दिया। इसकी वजह दूसरी लड़की से संबंध बताए जा रहे हैं। इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती और फिर अफेयर का डरावना अंत कानपुर जिले के हनुमंत विहार में दो महीने पहले युवती आकांक्षा गायब हो गई थी। यह बात लगभग साफ थी कि उसकी हत्या हो चुकी है। हांलाकि, पुलिस मान यह भी मानकर चल रही थी कि युवती प्रेमी के साथ चली गई है। शनिवार को कानपुर...
बांदा में दर्दनाक घटनाएं, पेड़ पर गिरी बिजली-नीचे खड़ी महिला की मौत-हादसों में दो..

बांदा में दर्दनाक घटनाएं, पेड़ पर गिरी बिजली-नीचे खड़ी महिला की मौत-हादसों में दो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में दर्दनाक घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं दो लोगों की अलग-अलग हादसों में जान चली गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में शवों का पोस्टमार्ट कराया है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव के बच्ची लाल की पत्नी 55 वर्षीय केशकली दोपहर में खेतों पर गई थीं। बारिश से बचने के लिए महिला.. बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी बीच पेड़ पर आकाशीय बिजली आ गिरी। चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गईं। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बाइक की टक्कर से किसान की.. उधर, एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्राव गांव के बाबूलाल (55) को पैदल जाते समय बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर र...
बांदा-चित्रकूट: रातभर बेहोश पड़े रहे चाचा-भतीजे..हादसे में दो की मौत-महिला समेत तीन घायल

बांदा-चित्रकूट: रातभर बेहोश पड़े रहे चाचा-भतीजे..हादसे में दो की मौत-महिला समेत तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। महिला समेत 3 घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के अलिहा गांव के गब्बर सिंह अपने भतीज रजनीश (25) और पड़ोसी के साथ चित्रकूट दर्शन को गए थे। वहां से तीनों रात में बाइक से लौट रहे थे। चित्रकूट से दर्शन करके लौट रहे थे चाचा-भतीजा और साथी बताते हैं कि रास्ते में बिलगांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे खंती में जा गिरी। तीनों बेहोश हो गए। रातभर बेहोशी की हालत में पड़े रहे। सुबह गब्बर और दूसरे व्यक्ति को होश आया। तबतक रजनीश की सांसें थम चुकी थीं। तीन महीने पहले हो गई थी पिता की भी मौत, अब बेटे की.. किसी तरह राहगीरों की माध्यम से दोनों ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक के चाचा का कहना है कि मृतक युवक दो भाइयों में...
Banda: अपहरण कर बीजेपी का झंडा लगी कार से भाग रहे थे अपहरणकर्ता, 3 गिरफ्तार-युवक बरामद

Banda: अपहरण कर बीजेपी का झंडा लगी कार से भाग रहे थे अपहरणकर्ता, 3 गिरफ्तार-युवक बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कार से युवक का अपहरण कर भाग रहे 3 अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों बीजेपी का झंडा लगी कार से अपहरण की इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। घटनाक्रम बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस तीनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार मुख्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। मेले में विवाद के पास उठा ले गए थे आरोपी जानकारी के अनुसार, थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गौरीकला के रहने वाले शिवशंकर पाल ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें कहा गया था कि उनके 20 वर्षीय बेटे को गांव में आयोजित मेले में विवाद के बीच भानू यादव अपहरण कर ले गया है। साथ में उसके साथी भी थे। आरोपियों से उनके बेटे का गांव के मेले में विवाद ...
बांदा DM ने बाढ़ संभावित केन नदी मुख्य मार्ग पर बैरियर के दिए निर्देश

बांदा DM ने बाढ़ संभावित केन नदी मुख्य मार्ग पर बैरियर के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिलाधिकारी जे. रीभा ने बाढ़ के संभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात देखे। डीएम श्रीमती रीभा ने कनवारा के मजरा छावनी डेरा एवं ब्रह्मा डेरा तथा केन आरती स्थल का राजस्व अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति पर चर्चा की। साथ ही उन्हें सतर्क रहने को कहा। बाढ़ संभावित क्षेत्रों के हालात देखे बच्चों को नदी के आसपास न जाने देने की सलाह दी। प्रधान को गांव के मार्ग में गंदगी को हटवाने और विद्यालय में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। केन नदी के आरती स्थल का निरीक्षण करते हुए वहां मुख्य मार्ग के पास बैरियर लगाने के निर्देश दिए। ताकि बाढ़ की आशंका के बीच लोगों का आगमन अधिक ना हो। दुर्घटनाओं की आशंकाओं को रोका जा सके। इस दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: खुशखबरी: बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं को योगी सरकार देगी 6000 ...
Banda: कानपुर में ATM तोड़कर 1.38 करोड़ कैश पार करने वाले 5 शातिर बांदा पुलिस के हत्थे चढ़े

Banda: कानपुर में ATM तोड़कर 1.38 करोड़ कैश पार करने वाले 5 शातिर बांदा पुलिस के हत्थे चढ़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कानपुर में बैंक का एटीएम तोड़कर 1.38 करोड़ रुपए चोरी करने वाले गैंग के पांच अभियुक्तों को बांदा की पैलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी। बताते हैं कि ये पांचों बदमाश बांदा में भी एटीएम से रुपए चोरी करने की योजना बना रहे थे। कानपुर के ATM से पार की थी 1 करोड़ 38 लाख की नगदी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचे, एटीएम मशीन काटने/छेड़छाड़ करने के उपकरण तथा नगदी और चार पहिया वाहन बरामद किया है। हालांकि, पुलिस ने नगदी का खुलासा नहीं किया है। बताते हैं कि बीते मार्च/अप्रैल में अभियुक्तों ने कानपुरके किदवई नगर से बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़कर 1 करोड़ 38 लाख की नगदी चोरी की थी। आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल, पैलानी क्षेत्र में गिरफ्तार का...
Banda: योग दिवस 2025: स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित करें योग-पनधारी

Banda: योग दिवस 2025: स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित करें योग-पनधारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करें। योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। हमारे महर्षि इसी योग से निरोग रहते हुए 100 वर्ष तक आयु पूर्ण करते थे। ये बातें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बांदा डीएवी इंटर कालेज में सामूहिक योगाभ्यास में अतिथि प्रमुख सचिव पनधारी यादव ने कहीं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया बड़ा संदेश इस योगाभ्यास कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस, जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका होम्योपैथ डाॅ.उषा वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. धीरेंद्र बिजौरिया, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ. संतोष कुमार सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: PWD के 3 जेई सस्‍पेंड-एई को नोटिस, ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला ये भी पढ़ें: Luck...
Mother’s Day: छात्राओं की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी का मनमोहा

Mother’s Day: छात्राओं की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी का मनमोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वाधान में सोमवार को मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं के सामूहिक नृत्य ने सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर ज्योत्सना पुरवार ने कहा कि मां को सर्वोपरि जगत जननी की उपाधि है। मदर्स-डे पर मां के गीतों को सुन भावुक हुए लोग शिशु के जन्म से लेकर जीवनभर मां ही उसे निस्वार्थ प्रेम करती है। इस कर्ज को चुकाया नहीं जा सकता। मां के प्रेम भाव को समर्पित इस कार्यक्रम में वैदिक रीति-रिवाज से सभी बच्चों ने मां को पुष्पमाला अर्पण कर और लाल चुनरी पहनाकर पूजन किया। भारत माता को समर्पित वंदे मातरम नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मां से जुड़े गीतों को सुनकर मौजूद लोग भी भावुक नजर आए। ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संग शहीद के गांव पहुंचे कांग्रेसियों ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि https://samarneetinews.com/...
Banda: तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस पर प्रतियोगिताएं..

Banda: तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस पर प्रतियोगिताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मदर्स डे (Mother's day) के अवसर पर अतर्रा में तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यालय की तरफ से अलग अलग प्रोग्राम निर्धारित किए गए। बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों में नृत्य, कविता, नॉन फायर कुकिंग, मेहंदी आदि प्रमुख रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी का सम्मान किया। बच्चों की माताओं ने भी लिया कंप्टीशन में हिस्सा उन्होंने कहा कि मां जीवन की पहली शिक्षिका होती है। बच्चों को पहली शिक्षा मां से ही मिलती है। नाॅन फायर कुकिंग में श्रीमती सीता प्रथम, श्रीमती सीमा द्वितीय स्थान पर रहीं। आर्ट एंड क्राफ्ट में रंजना और मंजूलिका.. आर्ट एंड क्राफ्ट में श्रीमती रंजना प्रथम स्थान तथा मंजूलिका द्वितीय स्थान पर रहीं। अलग-अलग कार्यक्रम में भाग लेने वाली माताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की ...
BreakingNews: बांदा में हत्या, घर में सोते समय किया मर्डर

BreakingNews: बांदा में हत्या, घर में सोते समय किया मर्डर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक की घर में सोते समय हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में हुई। मृतक के पिता शशिपाल तिवारी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है। बताते हैं कि उनके बेटे मुकेश तिवारी घर में छत पर सो रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए सुबह देखा तो चारपाई पर उनका शव पड़ा था। घटना के संबंध में बबेरू सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश में हत्या का लग रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए सबूत जुटाए जा रहे हैं। फारेंसिक टीम ने भी सबूत इकट्ठा किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में जीजा-साले की हादसे में मौत, शहर के मुक्तिधाम में था घर, तीसरा व्यक्ति घायल https://samarneetinews.com/tragic-accident-jija-and-brotherinlaw-died-in-road-accident-in-banda/  ...