Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

देखें फोटो : बांदा जेल में धूमधाम से मना आजादी का पर्व, बंदियों के बीच ध्वजारोहण-मिठाई वितरण भी

देखें फोटो : बांदा जेल में धूमधाम से मना आजादी का पर्व, बंदियों के बीच ध्वजारोहण-मिठाई वितरण भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा मंडल कारागार में इस बार आजादी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मना। मुख्य गेट से लेकर भीतर सर्किल में बंदियों की बीच ध्वजारोहण हुआ। देशभक्ति के नारे लगे और हंसी-खुशी यह पर्व मनाया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व का संपूर्ण कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ। मुख्य गेट के बाद बंदियों के बीच भी ध्वजारोहण सबसे पहले सुबह 8 बजे जेल के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जेल के बाकी अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद जेल के अंदर बने सर्किल में बंदियों के बीच भी ध्वजारोहण किया गया। अपराध समिति ने जेल में कराया फल वितरण इस अवसर पर अधिकारियों ने बंदियों को महान स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व की विशेषताएं बताईं। बंदियों को तिरंगा भी दिया गया। देशभक्ति के गीत गाए गए। मिष्ठान के रूप में लड्डूओं...
बांदा : मार्निंग वाक पर रिटायर शिक्षक की हादसे में मौत

बांदा : मार्निंग वाक पर रिटायर शिक्षक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मार्निंग वाक पर निकले रिटायर शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार आजमगढ के बड़कापुरा के रहने वाले 65 वर्षीय चंद्रमोहन शहर के क्योटरा मोहल्ले में रहते थे। वह रिटायर शिक्षक थे।बताते हैं कि बुधवार सुबह मार्निंग वाॅक पर गए थे। भूरागढ पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके बेटे आलोक मिश्रा का कहना है कि उनके पिता बांदा में रहते थे।...
UP : बुलेट चलाकर मंत्री रामकेष निषाद ने किया हर घर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, सैकड़ों कार्यकर्ता..

UP : बुलेट चलाकर मंत्री रामकेष निषाद ने किया हर घर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, सैकड़ों कार्यकर्ता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बुलेट चलाकर हर घर तिरंगा यात्रा नेतृत्व किया। उनके साथ बड़ी संख्या में युवाओं का काफिला रहा। रैली में भी जमकर युवा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से इलाका गूंज उठा। इससे पहले जलशक्ति मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों से मिलकर उनका हालचाल लिया। फिर मंत्री श्री निषाद 'हर घर तिरंगा' अभियान में तिंदवारी विधानसभा के पैलानी में बाइक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशू सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : मंत्री स्वतंत्र देव नाराज, इंजीनियरों को 47 दिन की मोहलत, हर घर नल योजना की रफ्तार सुस्त  ...
बांदा : रात में फ्रैंड के कमरे पर युवती मामले में नया मोड़, रेप और पुल से धक्का देने का आरोप, दो गिरफ्तार

बांदा : रात में फ्रैंड के कमरे पर युवती मामले में नया मोड़, रेप और पुल से धक्का देने का आरोप, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रात में बाॅय फ्रैंड के कमरे पर रुकी युवती के पुल से गिरने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने दुष्कर्म और पुल से धक्का देने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती कालूकुआं में अपने नाना के घर रहती थी। बताते हैं कि रविवार रात करीब 9 बजे के आसपास वह अपने दोस्त युवक के साथ उसके दोस्त के कमरे में (पढ़ना जारी रखें) https://samarneetinews.com/10year-innocent-shivdevi-dies-of-electric-shock-in-banda/ बाबू ल...
UP : खाकी फिर दागदार, बांदा जेल में तैनात सिपाही मथुरा में अपहरण-फिरौती में गिरफ्तार

UP : खाकी फिर दागदार, बांदा जेल में तैनात सिपाही मथुरा में अपहरण-फिरौती में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में तैनात एक सिपाही की करतूत से खाकी फिर दागदार हुई है। मथुरा पुलिस ने बच्चे के अपहरण और हत्या की धमकी देकर 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले इस आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सिपाही का नाम अजीत गौतम है जो इस समय बांदा जेल में तैनात है। वहां से छुट्टी पर चल रहा है। मूलरूप से मथुरा के मघेरे का है आरोपी सिपाही वह मूलरूप से मथुरा के जैत थाना क्षेत्र के गांव मघेरे का रहने वाला है। सिपाही के पास से एक तमंचा और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। मथुरा पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मामले में एसएसपी शैलेश पांडे का कहना है कि थाना जैत पर एक बच्चे के अपहरण की धमकी और फिरौती मांगने का मामला दर्ज हुआ था। किसान ने किया था ढाई करोड़ में जमीन का सौदा इसके खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी राकेश यादव और थाना पुलिस की टीम को लगाया गया था। टीम को...
UP : शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर दी जान, यह वजह आई सामने

UP : शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर दी जान, यह वजह आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी वजह भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार आलमखोर गांव के शिवकुमार अहिरवार (38) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। रविवार सुबह वह कमरे के अंदर पहुंचे और फिर साड़ी छत के पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। भाई बोला, 3 दिन से हाथ में रस्सी लेकर घूम रहा था शिवकुमार काफी देर बाद जब भतीजी मिनाक्षी वहां पहुंची तो शव को देख चीख पड़ी। परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई राजेंद्र का कहना है कि मृतक नशे के लती थे। तीन दिन से हाथ में रस्सी लेकर घूम रहे थे। कहते थे कि शराब को पैसे नहीं दिए तो फांसी लगा लेंगे। कहा शराब को पैसे नहीं दिए तो फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : Banda : महिलाओं ने धूमधाम से मनाई तीज, सावन में रंगारंग कार्यक्रम  ...
Banda : महिलाओं ने धूमधाम से मनाई तीज, सावन में रंगारंग कार्यक्रम

Banda : महिलाओं ने धूमधाम से मनाई तीज, सावन में रंगारंग कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महिला हार्पर क्लब ओल्ड की ओर से बांदा में सावन के पावन महीने में तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्सव गार्डन में महिलाएं इकट्ठा हुईं। सभी रंग-बिरंगे परिधानों में रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। फिर आरती "इतनी शक्ति हमें देना दाता" का आयोजन हुआ। क्लब की उपाध्यक्ष आशा सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन, डा. मोनिका सक्सेना, अर्चना मेहरा, नीतू गुप्ता, ज्योति ओमर, प्रियंका भारद्वाज, आदि महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन निशा गुप्ता व नूपुर चौहान, सुनीता पटेल ने किया। ये भी पढ़ें : समरनीति मंच पर पर्यावरण संरक्षण पर विचार, सरकार से समाज तक क्या सोचते हैं प्रबुद्धजन, पढ़ें..   https://samarneetinews.com/bandas-doctors-teachers-and-officials-talk-about-environmental-protection/    ...
बांदा : संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तुलसीदास जयंती का आयोजन

बांदा : संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तुलसीदास जयंती का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : इंदिरानगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में संत तुलसी जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबका मनमोह लिया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को संत तुलसी जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक संतकुमार गुप्ता, व उप प्रबंधक डा मनीष गुप्ता, डायरेक्टर जगनायक यादव, श्री राजकुमार राज, डा जेएन चन्सौरिया, सबल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजल रेंडर ने माल्यार्पण कर संत तुलसी दास को श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर सुरेश गुप्ता व श्रीमती दीपिका गुप्ता, श्रीमती सौदामिनी गुप्ता व डा रिंकू सिंह उप प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज गुप्ता ने क्रमशः मां सरस्वती व संत तुलसीदास जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सभी ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर छात्राओं ने रौचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों द्वारा अंताक...
बांदा : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बना रपटा पहली बारिश में धराशाई

बांदा : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बना रपटा पहली बारिश में धराशाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बीते वर्ष बांदा में बना एक रपटा इस साल की पहली बारिश में ही धराशाई हो गया। इससे क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांवों के मजरों का आवागमन बाधित हो रहा है। रपटे का टूटना विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है। सपा नेताओं ने डीएम नगेंद्र प्रताप को ज्ञापन देकर इसे दोबारा बनवाने की मांग की है। सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि डीएम को ज्ञापन दिया है। कहा है कि जसपुरा-गौरिकला-अमारा-बरेहटा से सेमरन डेरा तक पीएम सड़क योजना के तहत 2023-24 में संपर्क मार्ग बना था। इसमें ग्राम बरहेटा और ग्राम शिवरामपुर के बीच धोवर नाले पर रपटा भी बनाया गया था। अब पहली बारिश में ही यह रपटा टूटा पड़ा है। ये भी पढ़ें : बांदा : काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में मंत्री रामकेश निषाद ने किया शहीदों को नम...
बांदा : शिक्षकों ने प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें उठाईं

बांदा : शिक्षकों ने प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें उठाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन की बहाली समेत कई मांगों को लेकर शिक्षकों ने आज प्रदर्शन किया। फिर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शिक्षकों ने मोटर साइकिल रैली भी निकाली। शिक्षकों ने कहा कि वह पहले भी कई बार मांगे उठा चुके हैं। इस मौके पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी रमेश चंद्र, लाल बिहारी कुशवाहा, संदीप गर्ग, प्रजीत सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, मिथलेश पांडे आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में भी एबीएसए रिश्वत लेते गिरफ्तार, सस्पेंड शिक्षक से मांगे थे इतने हजार.. ये भी पढ़ें : बांदा : माहेश्वरी मंदिर के पास रिटायर दरोगा के 3 लाख उड़ाए, CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस     ...