Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा में हादसे, ठेकेदार-पशु चिकित्सक समेत 4 लोगों की मौत, एक घायल

बांदा में हादसे, ठेकेदार-पशु चिकित्सक समेत 4 लोगों की मौत, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक प्राइवेट पशु चिकित्सक और ठेकेदार भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के आलमखोर निवासी राजेंद्र (40) प्राइवेट पशु चिकित्सक थे। बीती रात पड़ोसी रोहित के साथ मटौंध जा रहे थे। जखौरा के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल सुधीर को कानपुर रेफर कर दियागया है। एक अन्य घटना में मर्का कस्बे के सरवन (35) बीती रात बाइक से अपनी बहन की ससुराल बबेरू जा रहे थे। https://samarneetinews.com/gangrape-in-banda-brutality-after-being-forcibly-taken-in-car-arrested/ कलाना पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन की टक्कर से घायल हो गए। बड़े भाई अर्जुन ने अस्पताल पहुंचाया। 6...
बांदा : दशहरा के दिन विवाहिता ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

बांदा : दशहरा के दिन विवाहिता ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विवाहिता ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। ससुराल पक्ष ने घटना का कारण अज्ञात बताया है। मृतका के भाई ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तिंदवारी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के संहिगा के प्रदीप सिंह पटेल की पत्नी आरती (35) पटेल ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। ये भी पढ़ें : घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोश मिले, दोनों ने तोड़ा दम कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने कहा कि दशहरा मिलने कुछ रिश्तेदार आए थे। वह उनके पास बैठे थे। कमरे के अंदर गए तो देखा कि पत्नी ने जहर खा लिया है। अस्पताल लेकर गए तो कानप...
बांदा : मंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुरू कराया दंगल

बांदा : मंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुरू कराया दंगल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मुरवल में मेला एवं विशाल दंगल प्रतियोगिता का मंत्री रामकेश निषाद ने शुभारंभ किया। आयोजकों ने इससे पहले मंत्री का सम्मान किया। वहीं मंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी की। मुरवल गांव में शुरू हुआ आयोजन मंत्री रामकेश ने अपने संबोधन में कहा कि हर साल मुरवल में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होता है। यह खुद में गर्व की बात है। इससे प्रदेशस्तर के पहलवानों के दांव-पेच देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक हिस्सा है, जो हम सभी को अपने मूल से जोड़ती है। इस अवसर पर अन्य लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : दशहरा पर मंत्री रामकेश निषाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में बने अतिथि ये भी पढ़ें : लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर द...
शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा शहर के बाबूलाल चौराहा पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू ने महिला थाने के पास पिंक बूथ निर्माण का शिलान्यास किया। पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद दोनों नेताओं ने भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, ईओ नीलम चौधरी, रजत सेठ, राकेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह, आरआई, कोतवाली प्रभारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में पति-पत्नी में नशेबाज के पास बैठने को लेकर झगड़ा, फिर एक ने दी जान   ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत    ...
विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज विजयदशमी की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद ने रामलीला मैदान में 'शस्त्र पूजन' किया। बड़े कार्यक्रम में विहिप नेताओं ने सभी शस्त्रों का विधिवत मंत्रोच्चार पूर्वक पंचोपचार विधि से पूजन किया। पूजन को रवि मोहन ने संपन्न कराया। रामलीला मैदान में हुआ कार्यक्रम विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि आज शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र धारण करने की जरूरत है। मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, रामप्रताप सोनी, महेंद्र धुरिया, सुरेंद्र भटनागर, रेखा भटनागर, सुनीता चौहान, दीक्षा राजपूत, प्रियांशु शिवहरे, सुनी धुरिया, मनीष मंगल, हर्ष दासवानी, राहुल शिवहरे, संदीप साहू, महावीर कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजदू रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत   https://samarneetinews.com/videoviral-maulana-threatened-t...
देखते ही देखते हाईटेंशन करंट से काल के गाल में समा गए भूपत..

देखते ही देखते हाईटेंशन करंट से काल के गाल में समा गए भूपत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के गिरवां में हुए हादसे में एक पल में किसान भूपत की जान चली गई। लोग चाहकर भी उन्हें नहीं बचा सके। घटना से परिवार के लोग बेहद दुखी हैं तो गांव में भी मातम छाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां थाना के मुरवां गांव के रहने वाले पुन्ना प्रसाद के बेटे 25 वर्षीय भूपत किसानी करते थे। गीले बांस के तार से छूने से हादसा बताते हैं कि वह शाम को अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार छूल रहा था। लोगों का कहना है कि युवा किसान ने कंधे पर गीला बांस रखे हुए थे। उठाते समय बांस का एक छोर हाई टेंशन तार से छू गया। ये भी पढ़ें : भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस इससे करंट की चपेट में आकर पलभर में वह बुरी तरह से झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वह...
बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव के कमलेश के बेटा अर्जुन (20) सिक्योरिटी गार्ड थे। ड्यूटी पर जाते समय हादसा बीती रात वह ड्यूटी पर जा रहे थे। बताते हैं कि सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। घायल हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ें : Banda : एक और विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई लवलेश का कहना है कि वह दो भाइयों में बड़े थे। सौता गांव में बन रही जलसंस्थान की टंकी में सिक्योटरी गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे। ये भी पढ...
बांदा : जयकारों के बीच बांदा विधायक ने की माता की आरती, सबकी खुशहाली की कामना

बांदा : जयकारों के बीच बांदा विधायक ने की माता की आरती, सबकी खुशहाली की कामना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदा : शरदीय नवरात्र का आज छठवां दिन है। घरों से मंदिरों तक और देवी पंडालों में भक्त मां कात्यायनी की पूजा कर रहे हैं। बांदा इस समय भक्तिभाव पूरी तरह से डूबा हुआ है। बांदा नगर के कोतवाली रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के पास भी मां दुर्गा के पंडाल में मंगल आरती का आयोजन हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी आरती में शामिल हुए। विधायक ने आरती कर सभी के लिए सौभाग्य और खुशहाली की कामना की। वह पूरी तरह भक्तिभाव में डूबे नजर आए। उनके साथ प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। बताते चलें कि नवरात्र पर देवी पंडालों में सुबह-शाम आरती में देवी के दर्शनों को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में रहते हैं। नवरात्रि पर जगह-जगह देवी पंडालों से भक्ति की रसधार बह रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : अंजीनी के लाला के दरबार में भक्तों की कतार, जयकारों की गूंज ...
बांदा : अंजनी के लाला के दरबार में भक्तों की कतार, जयकारों की गूंज

बांदा : अंजनी के लाला के दरबार में भक्तों की कतार, जयकारों की गूंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार 8 अक्टूबर को नवरात्रि का छठा दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। देवी मंदिरों में आज शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा हो रही है।  वहीं हनुमान मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। संकटमोचन मंदिर में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़ भक्तगण मंदिर जाकर अपने अराध्य राम जी के सच्चे भक्त हनुमान जी के दर्शन कर रहे हैं। उन्हें प्रसाद का भोग लगा रहे हैं। बांदा में आज सुबह से ही संकटमोचन मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ लगी रही। जय सियाराम, जय माता दी और जय हनुमान जी के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। संकट मोचन मंदिर के छोटे पुजारी धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भक्तों का आवागमन देर शाम तक चलता रहेगा। भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर भक्तों के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिम...
Update : बांदा में गोली लगने से युवक घायल, पूर्व फौजी की बंदूक से फायरिंग-गिरफ्तार

Update : बांदा में गोली लगने से युवक घायल, पूर्व फौजी की बंदूक से फायरिंग-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। आज देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव में एक युवक हर्ष फायरिंग में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खंडेह गांव के राजबहादुर के बेटे प्रिंस (22) अपने मामा छोटू प्रजापति के घर गुरेह गांव आए हुए थे। उधर, सीओ सिटी ने बताया कि गोली चलाने वाले छोटे लाल यादव निवासी गिरवां को लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाली के जौरही की घटना सोमवार को उनके मामा के बेटे सुमित का जौरही गांव में दहिनवारा संस्कार हो रहा था। परिवार के सभी लोग वहां मौजूद थे। इसी बीच गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव के भी कुछ लोग निमंत्रण में आए हुए थे। परिजन मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। ये भी पढ़ें :Up...