Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांके बिहारी के दरबार में बांदा विधायक, सबकी खुशहाली की प्रार्थना

बांके बिहारी के दरबार में बांदा विधायक, सबकी खुशहाली की प्रार्थना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 'श्री बांके बिहारी लाल मन रखियो अपने चरणन में..।' आज पवित्र धाम वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी के दरबार पहुंचकर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दर्शन-पूजन किया। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि धाम की अलौकिक ऊर्जा और ठाकुर जी की मनमोहक छवि ने हृदय को पूर्णतः भक्तिमय कर दिया। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी से यही प्रार्थना की है कि सभी पर अपनी असीम कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा-पेट्रोल भरे वैगन से निकला धुआं.. ये भी पढ़ें: यूपी की ब्यूरोक्रेसी में टॉप लेवल बदलाव, मुख्य सचिव के सभी विभाग हटे-14 IAS के विभाग बदले  https://samarneetinews.com/in-up-top-level-bureaucracy-reshuffled-chiefsecretarys-portfolios-removed-along-with-14ias-officers/...
दुखद: बांदा में प्रधानाध्यापक के बेटे का स्कूल में हार्ट अटैक से निधन

दुखद: बांदा में प्रधानाध्यापक के बेटे का स्कूल में हार्ट अटैक से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के शिक्षक जगत से दुखद खबर सामने आई है। बेटे से मिलने उसके स्कूल गए प्रधानाचार्य का हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटनाक्रम से स्कूल में खलबली मच गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। दुरैड़ी के नवोदय स्कूल गए थे बेटे से मिलने जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना के बानबाबा पुरवा के रहने वाले सुरेश (48) सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। वह कमासिन ब्लाक के जाखी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। बताते हैं कि उनके बेटे अनूप दुरेड़ी गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ते हैं। अचानक सीने में तेज दर्द के बाद नीचे गिरे आज शुक्रवार सुबह वह अपने बड़े बेटे आदित्य के साथ छोटे बेटे से मिलने नवोदय विद्यालय गए थे। वहां कागजों पर हस्ताक्षर क...
बांदा: पीएम मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को रहा समर्पित-प्रभारी मंत्री नंदी

बांदा: पीएम मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को रहा समर्पित-प्रभारी मंत्री नंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में आज प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बांदा पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री नंदी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इससे पहले सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंत्री का बाइपास पर स्वागत भी किया। कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मंत्री नंदी इस शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। स्वच्छता अभियान में भी शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। इससे प्रेरणा और प्रोत्साहन पाकर पूरे देश में उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौ...
बांदा में शिक्षकों का काले कपड़ों में बड़ा प्रदर्शन-प्रधानमंत्री को ज्ञापन

बांदा में शिक्षकों का काले कपड़ों में बड़ा प्रदर्शन-प्रधानमंत्री को ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आज बड़ी संख्या में शिक्षकों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। इससे पहले शिक्षक-शिक्षिकाएं जीआईसी मैदान में एकत्रित हुए। हाथों में तख्ती और बैनर लेकर सभी ने भारत सरकार द्वारा शिक्षकों की सेवा शर्तों में बदलाव को गैर जरूरी बताया। कहा कि सभी मापदंडों पर खरा उतरने के बाद ही परीक्षाएं पास कर शिक्षक बने हैं। इस मौके पर शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-CMYogi ने रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश https://samarneetinews.com/tet-mandatory-government-will-go-supremecourt-cmyogi-gave-instructions-to-file-revision/ https://samarneetinews.com/banda-waveofmourning-dueto-death-of-clothme...
बांदा: प्रतिष्ठित व्यापारी की हादसे में मौत, शोक की लहर-बाजार बंद

बांदा: प्रतिष्ठित व्यापारी की हादसे में मौत, शोक की लहर-बाजार बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक प्रतिष्ठित व्यापारी की मौत से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने बाजार बंद कर शोक जताया है। मामला बांदा के तिंदवारी कस्बे का है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर टेंपो पलटने से व्यापारी चुन्नी लाल गुप्ता (65) की दर्दनाक मौत हो गई। तिंदवारी में बाजार बंद रख जताया शोक वह तिंदवारी कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी थे। घटना सोमवार की है। बताते हैं कि घटना के समय वह नाती का हालचाल जानने बांदा जा रहे थे। महोखर गांव के पास ई-रिक्शा और टेंपो की टक्कर से हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल व्यापारी श्री गुप्ता ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह समाचार मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। तिंदवारी कस्बे में मंगलवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर शोक जताया है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटनाएं, पेड़ पर गिरी बिजली-न...
बर्थ-डे: बांदा में उत्साहित कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

बर्थ-डे: बांदा में उत्साहित कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिलने के बाद से पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं में एक नया जोश दिख रहा है। आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का बर्थ-डे सेलिब्रेशन किया। सभी ने जिलाध्यक्ष को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। बधाइयों से जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित भी गदगद नजर आए। गदगद हुए जिलाध्यक्ष-सभी कार्यकर्ताओं से की सहयोग की अपील उन्होंने बिना देरी किए मौके का फायदा उठाया। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सहयोग की अपील कर दी। कहा, यही उनके लिए जन्मदिन का उपहार होगा। यह भी कहा कि पार्टी ने बड़ी उम्मीदों से उन्हें जिले की कमान सौंपी है। हाई कमान की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। ये भी पढ़ें: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर नेहा सिंह राठौर का तीखा हमला, कहा-‘गेरुआ वस्त्र पहनकर कुछ भी बकना..’ स्टेशन रोड का...
बांदा में मां के साथ पूजा को गए छात्र की केन नदी में डूबकर मौत

बांदा में मां के साथ पूजा को गए छात्र की केन नदी में डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में केन नदी घाट पर एक दर्दनाक घटना हो गई। वहां नहाते समय एक 11 साल के छात्र की मौत हो गई। बताते हैं कि छात्र अपनी मां के साथ पूजा के लिए केन नदी घाट पर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, जरैली कोठी निवासी दिनेश गुप्ता का बेटा 11 वर्षीय आयुष अपनी मां कीर्ती देवी के साथ केन नदी गया था। भूरागढ़ के पास नदी घाट पर हुई घटना वहां भूरागढ़ के पास घाट पर मां महालक्ष्मी की पूजा करने लगी। वहीं आयुष वहां नहाने लगा। इसी बीच वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। नाबिकों ने किसी तरह आयुष को बाहर निकाला। तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक बालक पास के स्कूल में कक्षा-4 में पढ़ता था। ये भी पढ़ें: बाहर जॉब का ऑफर और अंदर गंदा काम..9 लड़कियां-...
बांदा: नशे में घर पहुंचा, फिर लगा ली फांसी-पिता ने बताई यह बात..

बांदा: नशे में घर पहुंचा, फिर लगा ली फांसी-पिता ने बताई यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नशे में धुत्त युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के लखुई मोहल्ले के रिंकू कोटार्य (24) पुत्र रामकिशोर शुक्रवार रात शराब के नशे मे घर पहुंचा। हंगामा करने पर परिजनों ने डाटा। इसके बाद कमरे में चला गया। बताते हैं कि रात में फांसी लगा ली। मृतक के पिता ने बताया कि वह नशे का लती था। ये भी पढ़ें: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोहदों से महिला खिलाड़ी हुईं परेशान-पुलिस से शिकायत  ये भी पढ़ें: बांदा के मर्दननाका में युवक सोनू ने फांसी लगाकर दी जान-परिजनों में कोहराम https://samarneetinews.com/in-bandas-mardannaka-youngman-sonu-committed-suicide/  ...
Banda: प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ किया संवाद एवं परिचर्चा, मांगे ये सुझाव..

Banda: प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ किया संवाद एवं परिचर्चा, मांगे ये सुझाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पंधारी यादव ने अधिकारियों संग संवाद एवं परिचर्चा की। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। यह संवाद एवं परिचर्चा का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। विकास संसाधनों का सही उपयोग जरूरी प्रमुख सचिव ने कहा कि देश व प्रदेश को विकसित बनाने के लिए विकास संसाधनों का सही उपयोग जरूरी है। संवाद कार्यक्रम में पद्मश्री उमाशंकर पांडे, कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक श्याम सिंह, प्रोफेसर यू के त्रिपाठी, सेवानिवृत प्रोफेसर रामचंद्र, जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: UP: समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाई, वजह तलाशने में जुटी पुलिस   https://samarneetinews.com/up-socialwelfareofficer-committed-suicide-by-hanging-himself-in-...
बांदा में DM जे.रीभा ने डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, पढ़ें पूरा मामला

बांदा में DM जे.रीभा ने डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, पढ़ें पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को पूरा इलाज नहीं दे पा रही हैं। इसकी बहुत बड़ी वजह है बांदा में डाॅक्टरों का लापरवाहीपूर्ण रवैया। आज जिलाधिकारी जे.रीभा के सामने यह बात साबित भी हो गई। दरअसल, डीएम श्रीमति रीभा को निरीक्षण में एक डाॅक्टर ड्यूटी से गायब मिले। डीएम ने सीएमओ को गैरहाजिर डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण-CMO को निर्देश जानकारी के अनुसार, आज स्वास्थ्य सेवाओं की जांचने के लिए डीएम श्रीमति रीभा ने तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. सर्वजीत सिंह बिना सूचना गायब मिले। मालूम चला कि वह बिना सूचना ड्यूटी से गैरहाजिर हैं। इसपर डीएम ने सीएमओ को डाॅक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि सरकारी अस्पतालों में डाॅक्टरों के ड्यूटी स...