Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा में प्रधानाचार्य पर FIR-छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला

बांदा में प्रधानाचार्य पर FIR-छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्कूल में एक 12 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जूनियर हाईस्कूल में एक 12 वर्षीय छात्र को कथित तौर पर प्रधानाध्यापक ने बेरहमी से पीटा। छात्र के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला बताया कि पिटाई के कारण उनका बेटा स्कूल जाने से डर रहा है। उसके शरीर पर डंडों के निशान पड़े हैं। छात्र की मां सुनीता यादव का कहना है कि उनका बेटे सनी गांव के ही विद्यालय में कक्षा-7 में पढ़ता है। जब छात्र स्कूल गया तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामबाबू वर्मा ने उसे और अन्य छात्रों को बिना कारण डंडों से बुरी तरह से पीटा। घटना से छात्र सहम गया। अब वह स्कूल जाने को तैयार नहीं है। मामले की जांच कर रही पुलिस पीड़ित छ...
बांदा में दीवाली से पहले युवक ने की आत्महत्या-अभद्रता का आरोप

बांदा में दीवाली से पहले युवक ने की आत्महत्या-अभद्रता का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। दीपावली से पहले इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, वहां रहने वाले सोनरही गांव के प्रदीप द्विवेदी (29) ने गुरुवार शाम को जहर खा लिया। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दुकानदार पर अभद्रता का आरोप मृतक के फुफेरे भाई अनिल द्विवेदी का कहना है कि मृतक ने ई-रिक्शा किराये पर लिया था। आरोप लगाया कि 3 दिन पहले उसने दो हजार बकाये के लिए प्रदीप से अभद्रता की थी। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत…आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम इसी को लेकर उन्होंने सुसाइड कर ली है। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। अगर तहरीर मिलेगी को कार्रवाई की जाएगी।...
Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लू टीम ने मारी बाजी-पुरस्कृत हुए खिलाड़ी

Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लू टीम ने मारी बाजी-पुरस्कृत हुए खिलाड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लू टीम ने फाइनल मैच में बाजी मार ली। फाइनल मुकाबले में ब्लू टीम और रेड टीम के बीच मैच खेला गया। यह मैच सेंट जार्ज स्कूल में स्व. फादर वाई रस्किन की 9वीं पुण्य तिथि के मौके पर खेला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजकुमार राज और सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक मैनेजर अमित शुक्ला ने किया। विजयी टीम को मेडल, ट्राॅफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ये भी पढ़ें: बांदा क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देने की तैयारी-दिग्गजों ने की चर्चा-परिचर्चा https://samarneetinews.com/cricket-discussion-organized-under-the-aegis-of-district-cricket-association-in-banda/  ...
दर्दनाक: बांदा में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत…आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

दर्दनाक: बांदा में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत…आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने 12 वर्षीय छात्रा को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि छात्रा स्कूल जा रही थी। स्कूल जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार, काजीटोला के मजरा कबीरपुर के ओम प्रकाश निषाद की बेटी 12 वर्षीय कोमल सुबह लगभग 8 बजे कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने जा रही थीं। बताते हैं किं काजीटोला पुलिस चौकी के पास एक ओवरलोड ट्रक ने कोमल को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। आसपास के लोगों ने भागकर ट्रक को रोका। हादसे से गुस्साई भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की। लोगों समझा-बुझाकर शांत किया। घटना से परिजनों में कोहराम मच ...
बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन-लोकार्पण

बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन-लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर में करोड़ से ज्यादा की स्वीकृत परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इनमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सदर विधायक श्री द्विवेदी ने शहर के बजरंग कुंड, कटरा में लगभग 40 लाख की स्वीकृत परियोजना का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष भी मौजूद रहीं। विधायक बोले, आम जनमानस को आवागमन में होगी आसानी उक्त परियोजना में बजरंग कुंड का जीर्णोधार, पाथ-वे, सामुदायिक हाल, बाउंड्रीवाल व सुंदरीकरण आदि कार्य प्रस्तावित हैं। इसी तरह विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर में संजय पैलेस के पास नवनिर्मित सीसी रोड का भी लोकार्पण किया। इसकी लागत लगभग 75 लाख रुपए आएगी। जरैली कोठी इलाकों में भी दो सीसी सड़कों का किया लोकार्पण इसी तरह शहर के मोहल्ला जरैली कोठी में बुंदेलखंड विकास निधि से नव निर्मित दो सीसी...
UP: चाचा व दो भतीजों की मौत से गांव में पसरा मातम-ट्रैक्टर चालक की लापरवाही कारण

UP: चाचा व दो भतीजों की मौत से गांव में पसरा मातम-ट्रैक्टर चालक की लापरवाही कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हुए भीषण हादसे में चाचा और दो भतीजों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ट्रैक्टर छोड़कर फरार हुए चालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बबेरू के परसौली गांव के रामप्रताप (55) बीती देर शाम दो भतीजों रामजस (22) व सुरेश (23) संग बाइक से बीरा जा रहे थे। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सभी दुखी हैं। 3 मौतों का कारण बनी ट्रैक्टर चालक की लापरवाही बताते हैं कि रास्ते में पछौहा गांव के आगे महाविद्यालय के पास सामने से आ रहे बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर की एक हेड लाइट खराब थी और रफ्तार काफी ज्यादा थी। ये भी पढ़ें: CM Yogi ने तय की विंध्य-बुंदेलखंड के लिए डेडलाइन-हर घर नल से जल इस दिन से.. ऐसे में बाइक...
बांदा: खांईपार में पिता ने डांट दिया तो बेटे ने लगा ली फांसी

बांदा: खांईपार में पिता ने डांट दिया तो बेटे ने लगा ली फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नशे में हंगामा करने पर बेटे को पिता ने डांट दिया। गुस्सा होकर बेटे ने फांसी लगा ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बांदा शहर के खाईंपार मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार, खांईपार का रहने वाला करन प्रजापति (26) उर्फ अर्जुन रात में शराब के नशे में घर पहुंचा। फिर गालियां बकते हुए हंगामा करने लगा। घर पर उसकी बहन करवाचौथ मनाने आई हुई थी। नशे में घर पहुंच कर रहा था हंगामा पिता ने बेटे को ऐसा करने पर डांट दिया। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चला गया। आज सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कुंडी खटखटाई। इसके बाद उसका कमरे में शव लटका मिला। पिता ने बताया कि वह बिजली सजावट का काम करता था। घटना को लेकर परिवार के लोग काफी दुखी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा के बाबा तालाब में काम करने वाले युवक की हादसे में मौत  https:/...
श्रीमति अल्पना ने बांदा जिला जज का संभाला कार्यभार

श्रीमति अल्पना ने बांदा जिला जज का संभाला कार्यभार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नवागत जिला जज श्रीमती अल्पना ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया। जिला जज के प्रथम आगमन पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। न्यायिक अधिकारियों ने किया स्वागत इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी में अपर जिला जज चंद्रपाल प्रथम, विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम छोटेलाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन पवन सिंह तोमर, सिविल जज जूनियर डिवीजन शुभांशु दास मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में सेवर ऑफ लाइफ का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित  https://samarneetinews.com/in-banda-girlstudents-took-over-dm-and-adms-chairs-and-gave-instructions/ https://samarneetinews.com/saver-of-lifes-annual-function-organised-in-banda/ https://sam...
बांदा में मंत्री संजय निषाद ने मायावती की तारीफ में पढ़ें कसीदे..बसपा की रैली को बताया रैला

बांदा में मंत्री संजय निषाद ने मायावती की तारीफ में पढ़ें कसीदे..बसपा की रैली को बताया रैला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: लखनऊ में उठी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बांदा पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने बसपा सुप्रीमो मायावर्ती की तारीफों के पुल बांध दिए। सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे संजय निषाद ने पत्रकारों से बातचीत में सरकारी की उपलब्धियां गिनाने से ज्यादा बसपा के कामकाज और काशीराम की उपलब्धियों को ज्यादा गिनाया। कहा, 'उम्मीद है कि काशीराम जी के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी मायावती' उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रैली नहीं, रैला का आयोजन किया है। संजय निषाद ने उम्मीद जताई कि आगे भी काशीराम के सपनों को मायावती पूरा करेंगी। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव और शिवपाल का राजभर और संजय निषाद पर बड़ा पलटवार, कहा-चुनाव आते ही सजाने लगते हैं दुकान उन्होंने कहा कि संविधान में मिले अधिकारों की अलख काशीराम ने जगाई, अब निषादों को भी उस अधिकार के बारे में सचे...
UP: हैवान बना छोटा भाई और पिता, जमीन के लिए बड़े को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

UP: हैवान बना छोटा भाई और पिता, जमीन के लिए बड़े को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक रिश्तों के कत्ल की ह्रदय विदारक वारदात सामने आई है। एक फीट जमीन के लिए छोटे भाई ने पिता और परिवार के साथ मिलकर बड़े की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बच्चों को समझाने की बजाय पिता भी हैवान बन गया। मां और बहन ने भी बड़े भाई पर लाठियां बरसाईं। इस चौंकाने वाले घटनाक्रम में युवक की पिटाई से मौत हो गई। रोती-बिलखती पत्नी ने बताई पूरी घटना सिर्फ एक फीट जमीन के लिए हैवानियत मृतक की पत्नी की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। उधर, शवगृह पर मृतक की पत्नी अकेली ही बदहवास सी रोती-बिलखती रही। ये भी पढ़ें: कानपुर धमाके में बड़ा एक्शन, ACP हटाए गए-इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव के रामखेलावन यादव (30) पुत्र भोला आज सुबह अपना मकान बनव...