Friday, November 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda Khatu Shyam Yatra

बांदा: भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने खाटू श्याम निशान यात्रा पर की पुष्पवर्षा

बांदा: भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने खाटू श्याम निशान यात्रा पर की पुष्पवर्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को बांदा शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने पुष्प वर्षा करते हुए बाबा खाटू श्याम का पूजन किया। साथ ही कालूकुआं में श्याम भक्तों को फलों का वितरण भी किया। जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल बाबा खाटू श्याम के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। कहा कि धार्मिक आयोजनों में सहभागिता और श्रद्धालुओं की सेवा से आत्मिक शांति मिलती है। ऐसे आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं। निशान यात्रा के दौरान बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: विद्यालय में वीरांगना जन्मोत्सव पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम  https://samarneetinews.com/banda-veerangana-janmotsav-cu...