एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..
समरनीति न्यूज, बांदा: एमपी से यूपी बिना नंबर प्लेट वाले सैकड़ों मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक दौड़ लगा रहे हैं। इन ओवरलोड ट्रकों की इतने बड़े पैमाने पर यूपी में एंट्री चौंकाने वाली है। यूपी सरकार लगातार बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों और खनन ओवरलोडिंग पर सख्ती के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश के माफियाओं द्वारा ओवरलोडिंग का खेल खेला जा रहा है। दूसरे प्रदेश के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री से बांदा आरटीओ विभाग के अधिकारियों और सीमावर्ती थानों की पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। योगी सरकार की सख्ती के बावजूद बांदा के अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं।
सरकार की सख्ती के बावजूद एमपी के माफिया बेलगाम
सूत्रों का कहना है कि रोजाना बांदा के गिरवां और मटौध थाना क्षेत्र से लगभग 300 सौ खनन के ट्रकों की एंट्री होती है। खनन का कोई ट्रक बिना ओवरलोड नहीं जाता। इनमें कुछ को छोड़ दें तो ज्यादातर बिना नंबर ...
