Tuesday, September 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Astronaut

Axiom 4: अंतरिक्ष के लिए लखनऊ के शुभांशु समेत 4 यात्रियों ने भरी उड़ान..भावुक हुए माता-पिता

Axiom 4: अंतरिक्ष के लिए लखनऊ के शुभांशु समेत 4 यात्रियों ने भरी उड़ान..भावुक हुए माता-पिता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारत के लखनऊ के शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए आज उड़ान भरी है। आज दोपहर इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर एक्सियम-4 मिशन 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे लांच हुआ। बताते चलें कि एक्सियम-4 मिशन एक कमर्शियल स्पेस फ्लाइट है, जो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गई है। लखनऊ ही नहीं, पूरा देश खुद को गौरांवित महसूस कर रहा है। लखनऊ के त्रिवेणी नगर के रहने वाले हैं शुभांशु अंतरिक्ष में ये यात्री दो सप्ताह तक रहेंगे। इससे पहले राकेश शर्मा पहले भारतीय थे, जो वर्ष 1984 में रूसी मिशन के तहत स्पेस में गए थे। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु के माता-पिता अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बेहद खुश नजर आए। बेटे को अंतरिक्ष में जाते देख भावुक हुए माता-पिता अंतरिक्ष विमान के उड़ान भरते समय कानपुर रोड पर सीएमएस में...
GOOD NEWS: अंतरिक्ष से 9 महीने बाद सुरक्षित लौंटी सुनीता विलियम्स

GOOD NEWS: अंतरिक्ष से 9 महीने बाद सुरक्षित लौंटी सुनीता विलियम्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बीते साल जून में आठ दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन गईं एस्ट्रोनाट सुनीता विलियम्स अपने साथियों के साथ आज सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं हैं। कई महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद एस्ट्रोनाट सुनीता विलिम्स की वापसी से हर किसी के चेहरे पर एक गहरी खुशी और सकून छा गया। भारतवासी और पूरी दुनिया के लोग खुशी महसूस कर रहे हैं। भारतीय मूल की हैं सुनीता विलियम्स भारतवासी इसलिए क्योंकि सुनीता भारतीय मूल की हैं। दोनों की वापसी एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स की वजह से संभव हो सकी। एलन मस्क की कपंनी स्पेस-एक्स का ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित उतर गया है। इससे पहले सुनीता को बोइंग के स्टार-लाइनर यान से वापस धरती पर लौटना था, जो अंतरिक्ष में पहुंचकर खराब हो गया था। इसी वजह से दोनों एस्ट्रोनाट वहां फंस गए थे। समुद्र में गिरा अंतरिक्ष से लाने वाला कैप्शूल मीडिया...