Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: assistant teachers

Update : बांदा में 714 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए

Update : बांदा में 714 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
 समरनीति न्यूज बांदा : प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया के तहत 36,590 शिक्षकों का चयन हुआ है। इसी क्रम में बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पांच महिला शिक्षकों से रूबरू हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा उनको नियुक्तिपत्र सौंपे गए। नियुक्तिपत्र पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह भी आयोजित हुआ। इसमें सांसद और विधायक ने भी सहायक शिक्षकों को संबोधित किया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके जीवन में शुभ अवसर आया है। सभी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा ...