बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को कोरोना संक्रमण के दौरान सांस लेने में तकलीफ के होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद कानून मंत्री ब्रजेश पाठक होम आईसोलेशन में रह रहे थे। रविवार सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद आनन-फानन में उनको संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया। वहां उनको भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं।
लखनऊ-हरदोई और उन्नाव में प्रार्थनाएं जारी
बताते चलें कि वहां पहले से सरकार के चार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष शामिल हैं। इसी बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उनको संजय गांधी पीजीआइ ले जाया गया। वहां भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, लखनऊ से लेकर हरदोई और उन्नाव में कानून मंत्र...