कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभ मुहूर्त में की मां गंगा की आरती
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार को कानपुर के अटल घाट पर गंगा यात्रा के समापन के मौके पर स्वागत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों के साथ यहां पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंतदेव सिंह, महामंत्री सुनील बंसल के साथ-साथ प्रदेश के लगभग 12 मंत्री शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी सभी मंत्रियों के साथ शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती की। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा संगठन के लोग भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से बारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, कार्यक्रम की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। आरती का यह पूजन पूरी भव्यता के साथ हुआ।
आरती के बाद लवकुश निषाद पार्क पहुंचे
लगभग 12 मिनट आरती करके मुख्यमंत्री योगी सभी मंत्रियों के साथ जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यह जनसभा पास में ही लवकुश निषाद पार्क में हुई। अपने संबोधन में मु...