Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Actress Priyanka Chopra reached Ayodhya

रामनगरी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, पति-बेटे संग किए प्रभु राम के दर्शन

रामनगरी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, पति-बेटे संग किए प्रभु राम के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बाॅलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बुधवार को अपने पति निक व बेटी के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। पूरी तरह से भारतीय लुक में नजर आईं प्रियंका ने परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन किए। वह करीब 30 मिनट राम लला के दरबार में दर्शन-पूजन करती रहीं। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका अभिनंदन हुआ। बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा पहली बार अयोध्या पहुंचीं। इसके पहले जब वह एयरपोर्ट पहुंचीं तो वहां जय श्रीराम के खूब नारे लगे। बताते चलें कि इससे पहले अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे पहुंचे थे। ये भी पढ़ें : आ गए हमारे राम..मंदिर में विराजे रामलला, पीएम मोदी ने दंडवत किया प्रणाम, देखें फोटोज..  ...