Wednesday, September 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: accident

दुखद: बांदा में कोहरे में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत-युवक की हादसे में..

दुखद: बांदा में कोहरे में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत-युवक की हादसे में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कोहरे के कारण पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त है। बांदा में एक रेलकर्मी की कोहरे के चलते ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बांदा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बिहार के रहने वाले एक गेटमैन की कोहरे के चलते संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार युवक की ऑटो की टक्कर से जान चली गई। बिहार के रहने वाले थे रेलवे कर्मी नागेंद्र जानकारी के अनुसार, बिहार के जहानाबाद जिले के शैदपुर घोसी के रहने वाले नागेंद्र कुमार (30) रेलवे में गेटमैन थे। वह परिवार के साथ अतर्रा में रहते थे। लगभग ढाई साल पहले उनकी नौकरी लगी थी। 8 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। आज सुबह कोहरे के चलते हुआ हादसा बताया जाता है कि अतर्रा के सेमरिया मिर्दहा के पास रेलवे गेट नंबर-471 पर तैनात थे। आज सोमवार सुबह लगभग 10 बजे रेलवे पटरी में लाल झंड...
यूपी में फिर कोहरे का कहर, बिजनौर में सड़क हादसे में चार की मौत

यूपी में फिर कोहरे का कहर, बिजनौर में सड़क हादसे में चार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के बीच कोहरा जानलेवा बना है। बिजनौर जिले में कोहरे ने फिर कहर ढाया है। नांगलसोती थाना क्षेत्र में घने कोहरे में क्रेटा कार और डंपर की टक्कर हो गई। इससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में क्षेत्र के प्रसिद्ध हजरत कारी इकबाल भी शामिल हैं। हादसे से परिवारों में कोहराम मचा जानकारी के अनुसार, रविवार रात मंडावली में एक धार्मिक जलसा था। इसमें शामिल होने के लिए नांगलसोती थाने के गांव सराय आलम के हजरत कारी इकबाल, राहतपुर के सलाऊद्दीन, अशफाक, अहतसाम भी शामिल होने गए थे। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट! यूपी के इन जिलों में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी.. अभिपुरा के पास उनकी कार पीछे से डंपर में जाक टकराई। चारों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़...
Breaking: बांदा में जीजा-साली की सड़क हादसे में मौत-पुलिस ने..

Breaking: बांदा में जीजा-साली की सड़क हादसे में मौत-पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी रिश्ते की साली की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया है। सीओ सदर राजवीर सिंह गौर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बांदा-फतेहपुर मार्ग पर जसईपुर के पास हादसा शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के भुजरख गांव के शिवकरन यादव के बेटे रोहित (20) आज बड़े भाई की साली शांती (18) को छोड़ने जा रहे थे। दोनों बाइक से थे और उनको गिरवां के खुरहंड गांव जाना था। ये भी पढ़ें: बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने रास्ते में जसईपुर गांव के पास बांदा-फतेहपुर मार्ग पर एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने...
UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चिल्ला थाना क्षेत्र में दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवाल युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आए ट्रक ने दो को रौंद दिया। इससे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार रात लगभग साढ़े 8 बजे हुआ। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार, दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों को रौंद दिया। दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि फतेहपुर के ललौली गांव के सरवर (25) अपने साथी इशरत खान (30) के साथ बांदा से घर लौट रहे थे। वहीं चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के प्रमोद क...
Banda: पिता को छोड़कर बाइक से लौट रहे युवक की हादसे में गई जान

Banda: पिता को छोड़कर बाइक से लौट रहे युवक की हादसे में गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के रहने वाले शिवलाल उर्फ चुन्नू प्रजापति (25) अपने पिता के साथ निमंत्रण में गए थे। वह बाइक चला रहे थे, वहीं उनके पिता रामचंद्र पीछे बैठे हुए थे। ये भी पढ़ें: चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला बाद में पिता को बाइक से अनौसा गांव में छोड़कर वह घर लौटने लगे। इसी बीच बबेरू क्षेत्र में हरदौली के पास सामने से आए वाहन से उनकी टक्कर हो गई। वह पांच भाई तीन बहनों में 6वें नंबर के थे। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि वाहन की टक्कर ...
UP: बांदा में देवर और भाभी की दुर्घटना में मौत-बाइक के खड़े ट्रैक्टर से टकराने से हादसा 

UP: बांदा में देवर और भाभी की दुर्घटना में मौत-बाइक के खड़े ट्रैक्टर से टकराने से हादसा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार देर शाम एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। इससे बाइक सवार देवर और भाभी की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हालांकि, बाइक पर बैठी महिला की 3 वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई है। यह हादसा देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे हुआ। बदौसा थाना क्षेत्र में देर शाम हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के पचपेड़िया गांव के चुन्नू (25) अपनी भाभी रोशनी (28) और उनकी 3 साल की बेटी भूमि को बाइक से घर ला रहे थे। ये लोग बच्ची की दवाई लेने बदौसा डॉक्टर के पास गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’ शनिवार देर शाम तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी बीच तरसुमा गांव के पास अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक जा टकराई। तेज टक्कर की वजह...
Banda: व्यापारी पिता की बेटी की शादी के 12 दिन बाद हादसे में मौत-दो और लोगों की..

Banda: व्यापारी पिता की बेटी की शादी के 12 दिन बाद हादसे में मौत-दो और लोगों की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुखद दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। बीते 24 घंटों में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक कपड़ा व्यापारी समेत तीन लोगों की जानें चली गईं। पुलिस ने तीनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेटी की ससुराल से लौट रहे थे कपड़ा व्यापारी जानकारी के अनुसार, बबेरू कस्बे के प्रभाकरनगर मोहल्ले के रहने वाले राजबहादुर कुशवाहा (45) कपड़ा व्यापारी थे। घर पर ही कपड़े की दुकान खोलकर व्यापार करते थे। बताते हैं कि बीती रात बांदा स्थित बेटी की ससुराल से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 30 नवंबर को धूमधाम से की थी बेटी की शादी पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई आशीष कुशवाहा का ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई-दो लोगों की गई जान

बांदा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई-दो लोगों की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी कस्बे के रहने वाले थे दोनों जानकारी के अनुसार, नरैनी के देविननगर मोहल्ले के दयाराम कबीर (55) अपने पड़ोसी बाबू निषाद (25) के साथ बेटी की ससुराल नहरी  गांव जा रहे थे। आज दोपहर करतल मार्ग पर जमवारा के पास आनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। ये भी पढ़ें: बांदा: महिला को शराब पिलाकर होटल ले पहुंचा..इशारों को समझ संचालक ने बुलाई पुलिस-गिरफ्तार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने बाबू निषाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घयाल दयाराम को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उन्होंने भी इलाज के दौरान ...
दर्दनाक: बांदा में डंपर ने छात्र को रौंदा..मौके पर ही मौत-भीड़ ने किया हाइवे जाम

दर्दनाक: बांदा में डंपर ने छात्र को रौंदा..मौके पर ही मौत-भीड़ ने किया हाइवे जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी कस्बे में आज सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवाल 15 वर्षीय छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह दुर्घटना तिंदवारी थाना से कुछ ही दूरी पर हुई। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने हाइवे कर दिया जाम बाद में अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। तब जाकर हाइवे से जाम खुला। उधर, एएसपी शिवराज ने बताया कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार, छात्र कुंज बिहारी (15) पुत्र संतोष, सत्य नारायण इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्र कुंज बिहारी अपनी साइकिल से तिंदवारी थाना के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच गिट्टी डस्ट लेकर निकले ते...
Banda: मासूम आशी ने कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम..

Banda: मासूम आशी ने कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की मासूम बच्ची आशी ने आखिराकर इलाज के दौरान कानपुर में दम तोड़ दिया। उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। डाक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। मगर बचा नहीं सके। बताते चलें कि बाजार से मां के साथ घर जा रही मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे बांदा से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के मऊ गांव के राजेश सेन की बेटी 11 वर्षीय आशी बुधवार को मां अर्चना के साथ सामान लेने गई थी। मां के साथ सामान लेकर लौट रही थी मासूम शाम को वह वापस घर लौट रही थीं। तभी सड़क पार करते समय नरैनी की ओर से आई तेजर रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा: मुन्ना यादव हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर मनीष चतुर्वेदी...