बांदा जिला जज ने किया ध्वजारोहण, रिमझिम फुहारों के बीच दिखा उत्साह
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला न्यायालय में वर्षा के बीच पूरे उत्साह से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला जज श्रीमती अल्पना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान रिमझिम फुहारें गिरती रहीं।
रिमझिम फुहारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी
प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी ने पूरे जोश एवं सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। साथ ही राष्ट्रगान में सहभागिता की। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी चंद्रपाल, गगन कुमार भारती, डॉ. विकास श्रीवास्तव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण
https://samarneetinews.com/banda-dm-80th-independence-day-flag-hoisting/
...

