लखनऊ: PM Modi और CM Yogi की मुलाकात, कौशल दीक्षांत समारोह में..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हुई। दोनों गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। वहां दोनों एक साथ मंच रहे। प्रधानमंत्री मोदी का यह यूपी का संक्षिप्त दौरा रहा।
उधर, मुख्यमंत्री योगी अपनी मां के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद लखनऊ पहुंचे। उन्होंने अमौसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की। पीएम मोदी ने संतप्त सीएम योगी को सांत्वना दी।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी मां को कंधा देते समय हुए भावुक, छलक पड़ीं आंखें
साथ ही कठिन व्यक्तिगत समय में भी राजधर्म व कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में पीएम ने देश के 52 राष्ट्रीय कौशल टॉपर्स का सम्मान किया। इसमें यूपी के भी 6 मेधावी शामिल हुए। दो घंटे लखनऊ रुकने के बाद पीएम दिल्ली लौट गए।...
