अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 53 किलो का केक
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 1 जुलाई 2026 को 53 वर्ष के हो गए हैं। लखनऊ में सपा नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में 53 किलो का विशेष केक सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। अखिलेश यादव ने इस 53 किलों के केक को तलवार से काटा।
प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
अखिलेश यादव के जन्मदिन का पूरा आयोजन धूम-धाम से हुआ। सबसे खास आकर्षण अखिलेश यादव द्वारा 53 किलो का केक तलवार से काटने का नजारा रहा।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप
केक काटने के लिए खास इंतजाम पार्टी नेताओं ने किए थे। अखिलेश यादव द्वारा तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से ...
