Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदीन्यूज

लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी

लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: टी-20 विश्वकप विजेता टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव की 14 मार्च को शादी होगी। क्रिकेट कुलदीप यादव की शादी लखनऊ की वंशिका से मसूरी में होगी। बताते हैं कि 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन का आयोजन है। कुलदीप और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। CM Yogi को निमंत्रण देने पहुंचे कुलदीप के पिता कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें शादी में आने का निमंत्रण कार्ड दिया। बताते चलें कि कुलदीप और वंशिका की 4 जून 2025 को लखनऊ में इंगेजमेंट थी। ये भी पढ़ें: IPL: शाहरुख खान को मुंह की खानी पड़ी-BBCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने के दिए निर्देश बताया जाता है कि पहले दोनों की शादी नवंबर 2025 में ही होनी थी। फिर भारतीय टीम के मैच और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई। ...
बांदा सिविल लाइन पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन

बांदा सिविल लाइन पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा महाराणा प्रताप चौराहा पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के नवनिर्मित/सुदृढ़ीकृत भवन का आज उद्घाटन हुआ। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक ने पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन किया। पुलिस कर्मियों को मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं बताते चलें कि सिविल लाइन पुलिस चौकी पहले से संचालित है। अब सुंदर ढंग से इसके भवन को नवविकसित/सुदृढ़ीकृत कराया गया है। इससे पुलिस कर्मियों को अपने कार्य संचालन में काफी सुविधा होगी। ये भी पढ़ें: बांदा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-हंगामा, पुलिस ने समझाकर उतारा बताते चलें कि सिविल लाइन पुलिस चौकी काफी महत्वपूर्ण है। शहर के प्रमुख चौराहे पर स्थिति है। साथ ही शहर के कई मार्गों का यातायात इसी चौराहे से गुजरता है। ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की...
सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर आ गया है। 5 मार्च को मुख्यमंत्री योगी नए अगस्ता हेलीकाॅप्टर से ही कानपुर थे। 100 करोड़ की कीमत वाला अगस्ता हेलीकाॅप्टर अब सुर्खियों में आया। सीएम योगी के नए अगस्ता हेलीकाॅप्टर में कई खूबियां हैं, जो इसे दूसरे हेलीकाॅप्टर्स से खास बनाती हैं। इटली से खरीदा गया, 100 करोड़ है कीमत दरअसल, यूपी सरकार ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली से अत्याधुनिक अगस्ता हेलीकाॅप्टर खरीदा है। यूपी सरकार के विमानों के बेड़े में यह अगस्ता हेलीकाॅप्टर शामिल हो चुका है। ये भी पढ़ें: दुखद: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन यह हेलीकाॅप्टर एक बार में 12 से 15 लोगों को लेकर उड़ने में सक्षम है। यह हेलीकाॅप्टर 310 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। खराब मौसम और...
लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण

लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ से कोलकाता जा रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो की फ्लाइट्स में फंस गए। दरअसल, लखनऊ से सुबह कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट्स में खराबी आ गई। इस फ्लाइट में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल थे। विमान करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भर पाया। 1 घंटे 20 मिनट बाद रवाना हुई फ्लाइट इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में ही बैठे रहे। बताया जाता है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E505 को आज सुबह 7:40 बजे लखनऊ से कोलकाता की उड़ान भरनी थी। सोमवार को यह उड़ा 1 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। ये भी पढ़ें: केरल में विमान हादसा, दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत दोनों डिप्टी सीएम पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को जा रहे थे। उधर, इस खबर की जानकारी होने पर दोनों डिप्टी सीएम के समर्थकों में भी इसे लेकर सरगर्मी बनी रही...
बांदा: महिला दिवस पर जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन

बांदा: महिला दिवस पर जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यवाहक सीएमएस डाॅ. मुकेश कुमार ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। मंडलीय होम्यो चिकित्साधिकारी डाॅ. उषा वर्मा भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सीएमएस ने जिला अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की। बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों को उपहार भी दिए गए। मेट्रन डाॅ. अमिता सचान, डाॅ. प्रतीक्षा गुप्ता का विशेष योगदान बताया। संजय व रोहित आदि स्टाॅफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर ये भी पढ़ें: यूपी: संयुक्त निदेशक बर्खास्त-योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई   https://samarneetinews.com/thief-who-stole-mobile-phones-worth-lakhs-from-mobileshop-caught-in-banda/  ...
बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। होली मिलन समारोह में लगभग सभी दलों और धर्मों के लोग शामिल हुए। होली मिलन कांग्रेस जिलाध्यक्ष के तिंदवारी रोड पर सेंटर मैरी स्कूल के पास स्थित आवास पर हुआ। सभी दलों और धर्मों के लोग पहुंचे जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अबीर-गुलाल लगाकर व फूलों की बारिश कर सभी का स्वागत किया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में जमकर गुलाल और फूलों की बारिश हुई। ये भी पढ़ें: पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर सभी ने होली मिलन में एक-दूसरे को गुलाल लगाया। फिर गले लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि "होली का पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है, दुश्मन भी एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी दुश्मनी भूल जाते हैं।" जिलाध्यक्ष की पत्नी एवं कांग्रेस नेत्...
गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की बैलगाड़ी फूंकी-जांच शुरू

गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की बैलगाड़ी फूंकी-जांच शुरू

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में वन कर्मियों ने एक किसान की बैलगाड़ी फूंक दी। पीड़ित किसान ने मामले में बदौसा थाना दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच की बात कही है। बताते चलें कि बांदा वन विभाग कर्मियों का विवादों से पुराना नाता है। बिना पौधरोपण बजट का बंटाधार करने के आरोप लगते रहते हैं। बदौसा क्षेत्र से जुड़ा पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र की उतरवां ग्राम पंचायत के मजरा पटवारी पुरवा में किसान छेदीलाल रहते हैं। उन्होंने अपने शिकायतीपत्र में कहा है कि 4 मार्च को वह खेत से फसल लेने गए थे। ये भी पढ़ें: पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर  रास्ते में वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड और 5 अज्ञात संविदा वन कर्मियों ने उनकी बैलगाड़ी को जबरन रोका। फिर खेत से घसीटते हुए बैलों को भगा दिया। इसके बाद उनकी बैलगाड़ी में आ...
दर्दनाक: बांदा में डूबा कानपुर का युवक, 3 दिन बाद शव बरामद-परिजन बेहाल 

दर्दनाक: बांदा में डूबा कानपुर का युवक, 3 दिन बाद शव बरामद-परिजन बेहाल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यमुना नदी में डूबे कानपुर के युवक का शव तीन दिन बाद एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया है। युवक कानपुर का रहने वाला था। दोस्त के साथ यमुना नहाने के लिए पीपे का पुल पार कर कानपुर से बांदा आ गया था। इसके बाद यमुना में डूब गया था। तभी से एसडीआरएफ की टीम यमुना में युवक की तलाश कर रही थी। यमुना नहाने कानपुर से बांदा आ गए थे दो युवक जानकारी के अनुसार, कानपुर के किशोरपुर के रामखेलावन के बेटे अभय (19) अपने दोस्त विवेक के साथ यमुना नदी में नहाने आए थे। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों युवक पीपे का पुल पार कर बांदा के जसपुरा के बाराघाट पहुंच गए। वहां नहाते समय दोनों पैर फिसलने से डूब गए। आसपास के लोगों ने विवेक को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया। मगर अभय का पता नहीं चला। ये भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन ...
यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बच गए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद केबिन में धुआं भर गया। कुछ पल के लिए सभी की सांसें अटक गईं। केबिन में भर गया धुआं-अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बड़े हादसे से बाल-बाल बचे। बताते हैं कि डिप्टी सीएम मौर्य आज शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे कौशांबी पहुंचना था। वहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अफसरों के साथ बैठक थी। ये भी पढ़ें: कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था। इसके लिए डिप्टी सीएम मौर्य ला-माटीनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्...
पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर

पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार चोर को जेल भेज रही है। चोर ने लगभग 10 लाख रुपए से ज्यादा के मोबाइल-नगदी चोरी की थी। पुलिस दो घटनाओं का खुलासा किया है। SP के सख्त निर्देशों के बाद हरकत में कोतवाली पुलिस कालूकुआं के साथ ही बिजलीखेड़ा में भी चोरी की घटना एसपी पलाश बंसल की सख्ती के बाद चौकी पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक ने दी। बताते चलें कि 5/6 मार्च की रात चोर ने कालूकुआ में एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना की थी। ये भी पढ़ें: बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड चोर संतोष विश्वकर्मा की मोबाइल दुकान से 10 लाख के मोबाइल, ईयरबड और लगभग 20 हजार की नगदी ले गया था। ...