लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, CAA नहीं होगा वापस-चाहे कुछ कर लो
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज यहां मंगलवार को राजधानी में बंगला बाजार में गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रैली की। सीएए के समर्थन में रामकथा पार्क में रैली को संबोधित करने गृहमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे 'भारत माता की जय' के जयकारे गूंज उठे। इसी माहौल में उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। गृहमंत्री ने विपक्षी दलों को इस कानून को लेकर जनता को भ्रमित करने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने वाला है, छीनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का फैलाया हुआ भ्रम है कि यह कानून नागरिकात छीन लेगा। ऐसा नहीं है।
कहा, तीन माह में बनेगा अयोध्या में श्री राम का मंदिर
गृहमंत्री शाह ने कहा कि अगर कोई कहता है कि नागरिकता छीनने वाला है तो इसे साबित करके दिखाए। कहा कि विपक्ष नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। इसे लेकर दुष्प्रचार फैला रहा है।
गृहमंत्...