Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समारोह आयोजित

बांदा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

बांदा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिले के अतर्रा कस्बे में स्थित कार्यालय में हुआ। इसमें विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री दिवाकर शुक्ला रहे। उनके द्वारा सभी पदाधिकारियों का सम्मान हुआ। पदाधिकारियों ने बताया संगठन का उद्देश्य साथ ही पदाधिकारियों को संगठन की सामग्री दी गई। इस मौके पर कोर कमेटी के जिला अध्यक्ष सत्यम तिवारी भी मौजूद रहे। उनके द्वारा संगठन की नीति और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने भी अपने कार्यालय में समारोह किया। युवा मोर्चा एवं कोर कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में विकास अग्निहोत्री, ओम प्रकाश गौतम, दिनेश वर्मा, प्रकाश नारायण गौतम, प्रमोद गुप्ता, भरत लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : लखनऊ में यमुना ...