UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश के सबसे बुजुर्ग संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। वह लंबे समय से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इसकी जानकारी उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क ने दी। उन्होंने बताया कि उनके 93 वर्षीय दादा की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके थे। 2019 में पांचवीं बार सांसद चुने गए थे। अपने बयानों को लेकर वह चर्चा में रहते थे।
ये भी पढ़ें : सिंगर पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें.....