वाराणसी में संत रविदास के दरबार में पहुंचीं प्रियंका गांधी ने टेका मत्था
समरनीति न्यूज, वाराणसीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रविवार दोपहर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचकर संत रविदास के दरबार में मत्था टेका। वहां संत रविदास के दर्शन के साथ ही प्रियंका ने पूजन भी किया। इसके बाद लंगर छका। दरअसल, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा एयरपोर्ट से निकलकर सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचीं। वहां उनकी जयंती के मौके पर पूजन करते हुए मत्था टेका। इस दौरान भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रियंका ने दर्शन-पूजन के बाद लंगर भी छका
इस दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल हुईं। हालांकि, प्रियंका गांधी के इस दौरे को गैरराजनीतिक बताया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी के रविदास मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से निर्मल चंद के साथ शमशेर सिंह दुल्लो ने उनका आगे बढ़कर स्वागत किया। सं...