CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने आज रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ गोरखपुर में किया। साथ ही पूरे प्रदेश में अभियान के तहत पौधरोपण को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। अभियान का शुभारंभ करने के बाद सीएम योगी ने सेल्फी भी ली। सीएम योगी की सेल्फी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
सुबह 8 बजे तक इतना रहा पौधरोपण
बताते चलें कि पूरे प्रदेश में लगभग 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आज शुरू हुआ इस अभियान के तहत पहले ही दिन सुबह 8 बजे तक राज्य के 11,206 विभिन्न स्थलों पर रिकॉर्ड 1 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे जा चुके हैं। आगे भी पौधे रोपने का अभियान चलता रहेगा। बताते चलें कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में गंभीर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कु...
