बांदा में बबेरू पूर्व विधायक विशंभर यादव भेजे गए जेल
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पूर्व बबेरू सपा विधायक विशंभर सिंह यादव को पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। बबेरू कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि पूर्व विधायक बुधवार को किसान यात्रा में सिंहपुर से बिसंडा जाने की तैयारी में थे।
25 सपाइयों को पहले भेजा जा चुका जेल
मंगलवार को हुए प्रदर्शन के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई थी। इसके बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया और मुचलके पर रिहा किए जाने के बाद उसका भी पालन नहीं किया। इसी के चलते उनको गिरफ्तार करके उप जिलाधिकारी बबेरू न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इससे पहले 25 सपाइयों को जेल भेजा गया था।
ये भी पढ़ें : लखनऊ से बांदा पहुंची खनिज विजि...