सीतापुर जेल में गिरीं आजम की विधायक पत्नी, कंधा फ्रैक्चर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीतापुर जेल में निरुद्ध सपा सांसद आजम खां की विधायक पत्नी बाथरूम में गिरकर घायल हो गईं हैं। बताते हैं कि जेल के बाथरूम में गिरने से उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। इसलिए उनको प्लास्टर चढ़ाया गया है। हालांकि, घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने उनको जेल अस्पताल में भी दिखवाया है। जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक वर्मा को जानकारी देते हुए अवगत कराया।
27 फरवरी से सीतापुर जेल में है आजम परिवार
इसके बाद डा. तजीन फातिमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भी ले जाया गया। जेल अधीक्षक श्री मिश्रा के अनुसार एक्सरे के बाद डॉक्टरों प्लास्टर चढ़ाया है, ताकि कोई दिक्कत न बढ़े। हालांकि, हाथ में माइनर फ्रैक्चर बता रहे हैं। इसके बाद उनको जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः सीतापुर जेल बनी आजम खां, पत्नी-बेटे का नया पता-शिफ्ट हुए...