Breaking : पत्नी से नोक-झोंक, वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, मौत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय ने जहर खाकर जान दे दी। वजह उसकी पत्नी से नोक-झोंक हो गई थी। आए दिन पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने आखिरकार अपनी जान दे दी। हालांकि, जहर खाकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिवार में बनी थी पारिवारिक कलह
जानकारी के अनुसार जसपुरा के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद (40) जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय थे। वह शहर के तुलसीनगर मुहल्ले में रहते थे। बीती शाम ड्यूटी करके घर लौटे। वहां पत्नी से विवाद हो गया। पारिवारिक कलह से परेशान आकर उन्होंने जान दे दी। पत्नी पूजा ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपने पीछे एक बेटा छोड़ गए हैं। यह जानकारी मृतक के साढ़ू कृष्णदत्त की ओर से दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल...